1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. भाई-बहन ने किया लव मैरिज, फिर लगा ली फांसी, सुसाइड नोट में लिखी ऐसी बात कि...

भाई-बहन ने किया लव मैरिज, फिर लगा ली फांसी, सुसाइड नोट में लिखी ऐसी बात कि...

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Mar 11, 2025 06:38 pm IST,  Updated : Mar 12, 2025 08:55 am IST

गाजियाबाद में एक अजीबोगरीब वाकया सामने आया है। 17 फरवरी को सगे चचेरे भाई-बहन ने शादी कर ली थी। उनका शव फंदे से लटका मिला है और एक सुसाइड नोट भी मिला है, जो काफी इमोशनल कर देने वाला है।

भाई बहन ने की शादी, फिर दे दी जान- India TV Hindi
भाई बहन ने की शादी, फिर दे दी जान

गाजियाबाद: कविनगर थाना क्षेत्र के महेंद्रा एंक्लेव में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में पति पत्नी की मौत की खबर से सनसनी मच गई। दोनों के शव बंद कमरे में फंदे से लटके मिले हैं। रिश्ते में दोनों भाई बहन हैं और दोनों के बीच प्यार हो गया और दोनों ने घर से भागकर शादी रचा ली थी। जानकारी के मुताबिक फर्रुखाबाद के रहने वाले पियूष और निशा ने 17 फरवरी को ही शादी की थी और अब दोनों की मौत हो चुकी है। शव के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें लिखा है-परिवार वाले हमे नहीं मिलने देंगे, साथ नहीं रहने देंगे। हम दोनों एक दूसरे के बिना नहीं रह पाएंगे। साथ जी नहीं सकते, मर तो सकते हैं।

पति पत्नी की तरह रह रहे थे

पियूष और निशा रिश्ते में सगे चचेरे भाई बहन थे और दोनों के बीच प्यार हो गया था और दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली थी। दोनों ने करीब 15 दिन पहले कविनगर के महेंद्रा एंक्लेव में किराए पर घर लिया था और पति पत्नी की तरह  रह रहे थे। मंगलवार यानी आज दोपहर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो दोनों के शव छत में कुंदे से लटके मिले। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें लिखा  है... परिवार वाले हमे नहीं मिलने देंगे, साथ नहीं रहने देंगे। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

(गाजियाबाद से जुबैर अख्तर की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।