1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. राजस्थान में लड़की के साथ बर्बरता की हदें पार, शादी से मना करने पर गैंगरेप, तलवार से हाथों की उंगलियां काटीं

राजस्थान में लड़की के साथ बर्बरता की हदें पार, शादी से मना करने पर गैंगरेप, तलवार से हाथों की उंगलियां काटीं

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : May 08, 2024 12:19 pm IST,  Updated : May 08, 2024 12:19 pm IST

राजस्थान में एक लड़की ने शादी से मना कर दिया तो उसके साथ गैंगरेप किया गया और उसे मारने की कोशिश भी की गई। लड़की के ऊपर तलवार से हमला किया गया, जिससे उसके हाथों की 2 उंगलियां और एक अंगूठा कट गया।

Brutality with girl- India TV Hindi
लड़की के साथ बर्बरता Image Source : INDIA TV

बांसवाड़ा: राजस्थान के बांसवाड़ा से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़की के साथ गैंगरेप किया गया, फिर उसके हाथों की दो उंगलियां और एक अंगूठा तलवार से काट दिया गया। हमलावर शख्स लड़की पर शादी का प्रेशर बना रहा था लेकिन जब लड़की ने मना कर दिया तो आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर लड़की पर हमला कर दिया। 

क्या है पूरा मामला?

बांसवाड़ा जिले में सेकंड ईयर की छात्रा से गैंगरेप के बाद उसे जान से मारने की कोशिश की गई है। रेप के बाद दरिंदों ने तलवार से उसके हाथ की दो उंगलियां और अंगूठा भी काटकर अलग कर दिया। आरोपी स्टूडेंट पर शादी का दबाव बना रहा था और इनकार करने पर उसने दोस्त के साथ हमला कर दिया।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक अन्य आरोपी फरार है। दोनों आरोपियों ने छात्रा के घर से 200 मीटर की दूरी पर रात के अंधेरे में उससे गैंगरेप किया और उसके हाथ और मुंह पर तलवार से हमला कर दिया। 

चिल्लाने की आवाज सुनकर उसका भाई और मां मौके की तरफ दौड़े। बेटी खून से लथपथ बेहोश पड़ी थी। एक हाथ की दो उंगलियां और अंगूठा कटे हुए थे। गांव के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। घटना के बारे में पूछा तो पीड़िता ने आरोपी युवकों के नाम बताए हैं। 

कालू नाम का शख्स लड़की पर शादी के लिए प्रेशर बना रहा था। लड़की ने इनकार किया तो गैंगरेप कर मर्डर की कोशिश की। डीएसपी ने बताया कि आरोपी कालू को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुखबिर से सूचना मिली थी कि वो घर से 300 मीटर दूर है। इस पर तत्काल टीम वहां पहुंची और कालू को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी की पीड़िता से 5 साल पुरानी पहचान थी, वो उससे शादी करना चाहता था, लेकिन परिवार के लोग राजी नहीं थे। परिजन पीड़िता की सगाई दूसरी जगह कर रहे थे, इससे आरोपी नाराज था। पीड़िता भी युवक के खिलाफ चली गई थी। इसलिए आरोपी ने उसके साथ ज्यादती के साथ हत्या करने की साजिश रची। (रिपोर्ट- उदयपुर से भगवान प्रजापत)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।