1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. Crime News: नोएडा में 13 साल की बच्ची से रेप, अश्लील वीडियो भी बनाई गई, हिरासत में लिया गया नाबालिग आरोपी

Crime News: नोएडा में 13 साल की बच्ची से रेप, अश्लील वीडियो भी बनाई गई, हिरासत में लिया गया नाबालिग आरोपी

 Published : Sep 19, 2022 09:31 am IST,  Updated : Sep 19, 2022 09:31 am IST

Crime News: पिता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसकी बेटी की अश्लील वीडियो भी बना ली। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

Crime News- India TV Hindi
Crime News Image Source : REPRESENTATIVE PICTURE

Highlights

  • नोएडा में 13 साल की बच्ची से रेप
  • अश्लील वीडियो भी बनाई गई
  • नाबालिग आरोपी हिरासत में

Crime News: यूपी के नोएडा में एक 13 साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। इस मामले के आरोपी को हिरासत में लिया गया है। डॉक्यूमेंट्स में सामने आया है कि आरोपी भी नाबालिग है। थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाले पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी ने सफाई का काम कराने के बहाने उसकी बेटी को बुलाकर उसके साथ कथित रूप से रेप किया। 

पिता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसकी बेटी की अश्लील वीडियो भी बना ली। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उन्होंने बताया कि शैक्षणिक प्रमाण पत्र के अनुसार आरोपी नाबालिग है। उन्होंने बताया कि किशोरी की मेडिकल जांच कराई जा रही है।

हैदराबाद में भी हुआ था नाबालिग से रेप

हालही में हैदराबाद में एक नाबालिग लड़की से रेप करने का मामला सामने आया था। खबर की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई थी। पुलिस ने लड़की के माता-पिता द्वारा की गई शिकायत के हवाले से बताया कि दोनों आरोपी 14 वर्षीय लड़की को एक लॉज में ले गए और उसका यौन उत्पीड़न किया। आरोपियों द्वारा लड़की को छोड़ने के बाद उसका पता चला। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 13 सितंबर को शिकायत के आधार पर अपहरण का मामला दर्ज किया गया था, लेकिन बाद में आरोप को बदलकर बलात्कार किया गया।

दोनों आरोपियों को पकड़ा गया

पुलिस ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। उसे महिलाओं और बच्चों के लिए 'भरोसा' सहायता केंद्र (शहर पुलिस की एक पहल) भी भेजा गया है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है और मामले के संबंध में आगे की जांच जारी है। 

इस साल मई के महीने भी ऐसी घटना हुई थी

तीन महीने पहले भी ऐसी एक घटना सामने आई थी। 28 मई, 2022 को हैदराबाद के जुबली हिल्स में 17 साल की लड़की से कार में गैंगरेप का मामला सामने आया था। जानकारी के अनुसार एक पब में गई नाबालिग लड़की के साथ वहां मिले कुछ नाबालिग लड़कों ने बातचीत शुरू की। इसके बाद उनकी दोस्ती हो गई और वो लड़की को कार में बैठाकर किसी बहाने से ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।