1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. Crime News: पतंग उड़ाने से बच्चों को रोका तो घोंप दिया चाकू, मौके पर हुई मौत

Crime News: पतंग उड़ाने से बच्चों को रोका तो घोंप दिया चाकू, मौके पर हुई मौत

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : May 17, 2022 10:17 pm IST,  Updated : May 17, 2022 10:17 pm IST

थाना नरवाना प्रभारी रामनिवास ने बताया कि मृतक के पिता की शिकायत पर हत्या समेत कई धाराओं और शस्त्र कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Crime News- India TV Hindi
Crime News Image Source : REPRESENTATIVE PICTURE

Highlights

  • पतंग उड़ाने से बच्चों को रोका तो घोंप दिया चाकू
  • 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
  • 3 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ

Crime News: हरियाणा के जींद जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पतंग उड़ाने से मना करने पर एक शख्स की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। इस मामले में 5 लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है और 3 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

थाना नरवाना प्रभारी रामनिवास ने बताया कि मृतक के पिता की शिकायत पर हत्या समेत कई धाराओं और शस्त्र कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। मृतक के परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर आक्रोशित थे, इसके बाद उन्हें आश्वासन दिया गया कि जल्द से जल्द कार्रवाई होगी, फिर वह लोग पोस्टमार्टम के बाद शव ले गए। 

दरअसल इंद्रा कालोनी निवासी सतपाल ने पुलिस को जो शिकायत दी है, उसमें बताया है कि उनका पुत्र रिंकू (32) कॉलोनी में सुअर फार्म चलाता था। सोमवार शाम पड़ोसी अनिल के बच्चे गली में पतंग उड़ा रहे थे। इससे रिंकू ने उन्हें रोका तो अनिल नाम का शख्स और उसके परिजन वहां पर आ गए और झगड़ा करने लगे। इसी दौरान अनिल ने रिंकू के पेट में चाकू घोंप दिया और उसको मार डाला। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।