1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. Crime News: बिहार में महिला ने 2 प्रेमियों के साथ मिलकर की तीसरे प्रेमी की हत्या, सिर और हाथ-पैर काटे, नदी में बहाया शव

Crime News: बिहार में महिला ने 2 प्रेमियों के साथ मिलकर की तीसरे प्रेमी की हत्या, सिर और हाथ-पैर काटे, नदी में बहाया शव

 Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Aug 02, 2022 10:35 am IST,  Updated : Aug 02, 2022 10:55 am IST

Crime News: 19 जुलाई को अनिल के भाई मनोज ने मरंगा थाना में मामला दर्ज कराया था। मनोज ने बताया था कि उसका भाई अपने ऑटो से 16 जुलाई को निकला था लेकिन जब देर रात तक वापस नहीं आया तो चिंता हुई।

Bihar woman killed her third lover - India TV Hindi
Bihar woman killed her third lover Image Source : INDIA TV GFX

Highlights

  • पूर्णिया में लव ट्रायंगल में एक युवक की बेरहमी से हत्या
  • पहले शख्स का गला दबाकर उसे मारा गया
  • फिर धारदार हथियार से उसका सिर और बांए हाथ-पैर को काटा

Crime News: बिहार के पूर्णिया से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां लव ट्रायंगल में एक युवक की बेरहमी से हत्या की गई है और हत्या करने वाली कोई और नहीं बल्कि युवक की ही प्रेमिका थी। इस प्रेमिका ने अपने 2 प्रेमियों के साथ मिलकर तीसरे प्रेमी की हत्या की है। इस वारदात को अंजाम देने के लिए पहले शख्स का गला दबाकर उसे मारा गया, फिर लाश की पहचान ना हो, इसलिए धारदार हथियार से उसका सिर और बांए हाथ-पैर को काटकर बोरे में भर दिया गया। इसके बाद इस बोरे को कारीकोसी नदी में बहा दिया गया। 

गिरफ्तार किए गए आरोपी

जिले के मरंगा थाना क्षेत्र में मृत युवक का धड़ 19 जुलाई को मिला था। मृतक की पहचान अनिल कुमार साह के रूप में हुई है और वह कटिहार के कोढ़ा का निवासी था और पेशे से ऑटो ड्राइवर था। पुलिस ने अनिल की हत्या मामले में कटिहार की रौतारा निवासी प्रेमिका गंगामुनि सोरेन, प्रेमी अंशुर रहमान और रानीपतरा मंझेली निवासी मो. अजमल को गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला

19 जुलाई को अनिल के भाई मनोज ने मरंगा थाना में मामला दर्ज कराया था। मनोज ने बताया था कि उसका भाई अपने ऑटो से 16 जुलाई को निकला था लेकिन जब देर रात तक वापस नहीं आया तो चिंता हुई। उसने अपने भाई को फोन भी किया, जिसमें अनिल ने कहा कि वह कुछ देर में आ रहा है लेकिन वह वापस नहीं आया। काफी तलाश के बाद जब भाई नहीं मिला तो मनोज ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसके बाद जब 19 जुलाई को पता चला कि बहियार में एक अज्ञात लाश पड़ी है, तो मनोज ने वहां जाकर अपने भाई अनिल के शव को पहचान लिया। मनोज ने बताया कि अनिल की हत्या लव ट्राएंगल में हुई है। उसका अवैध संबंध गंगामुनि सोरेन से था और गंगामुनि का पहले से अंशुर रहमान और मो. अजमल से अफेयर था।

सदर एसडीपीओ के मुताबिक, गिरफ्तार महिला गंगामुनि सोरेन सहित तीनों आरोपियों ने हत्या की बात कबूल की है। इसके बाद हत्या में इस्तेमाल किए गए धारदार हथियार, बाइक और 3 मोबाइल को जब्त कर लिया गया है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।