1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. शादीशुदा गर्लफ्रेंड ने किया ब्रेकअप तो दरिंदा बना प्रेमी, बच्चे के सामने 16 बार चाकू से गोदा

शादीशुदा गर्लफ्रेंड ने किया ब्रेकअप तो दरिंदा बना प्रेमी, बच्चे के सामने 16 बार चाकू से गोदा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 12, 2022 11:11 am IST,  Updated : Apr 12, 2022 11:13 am IST

इस सनकी प्रेमी ने महिला पर एक के बाद एक 16 वार किए, जिसे देखकर महिला का मासूम बच्चा डर गया और अलमारी में छिप गया। महिला की उम्र महज 26 साल थी। महिला के गले समेत पूरे शरीर में गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे घोड़ाडोंगरी अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

Crime News in madhya pradesh- India TV Hindi
Crime News in madhya pradesh Image Source : SYMBOLIC PHOTO

Highlights

  • शादीशुदा गर्लफ्रेंड ने किया ब्रेकअप तो प्रेमी बन गया शैतान
  • मासूम बच्चे के सामने 16 बार चाकू से गोदकर शादीशुदा गर्लफ्रेंड की हत्या
  • हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार किया

भोपाल: एक कहावत है कि जब इंसान अपराध को अंजाम देने की बात ठान लेता है तो वह अपनी सारी हदों को पार कर जाता है। ऐसे में उसे इंसान कहना भी गलत ही होगा क्योंकि वह जानवर बन जाता है। ताजा मामला मध्य प्रदेश के बैतूल का है, जहां एक शादीशुदा महिला को उसके प्रेमी ने बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। 

शख्स ने शादीशुदा महिला के मासूम बच्चे के सामने ही उसको 16 बार चाकू से गोदा, जिससे महिला की मौत हो गई। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, हमलावर शख्स शादीशुदा महिला का प्रेमी था और जब 2 साल से चल रहे इस प्रेम प्रसंग को महिला ने बंद करने के लिए कहा तो शख्स ने उस पर हमला कर दिया।

इस सनकी प्रेमी ने महिला पर एक के बाद एक 16 वार किए, जिसे देखकर महिला का मासूम बच्चा डर गया और अलमारी में छिप गया। महिला की उम्र महज 26 साल थी। महिला के गले समेत पूरे शरीर में गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे घोड़ाडोंगरी अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। 

इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में काफी तनाव है। मृत महिला का नाम रुबीना बताया जा रहा है और हमलावर शख्स का नाम संदीप साहू है। मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच 2 सालों से अफेयर था, लेकिन बेटे के बड़े होने की वजह से रुबीना ने संदीप से रिश्ते को खत्म करने के लिए कहा, जिसके बाद संदीप ने ये हिंसक कदम उठा लिया। 

वहीं मृत महिला के पति आसिफ अली का कहना है कि संदीप 2 सालों से उसकी पत्नी को परेशान कर रहा था। आसिफ का कहना है कि 6 महीने पहले भी संदीप ने रुबीना पर हमला किया था और उस दौरान रुबीना का सिर फट गया था। संदीप से बचने के लिए आसिफ और उनका परिवार दूसरे मोहल्ले में जा बसा, लेकिन संदीप वहां भी पहुंच गया।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।