1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. Crime News: केयरटेकर से अफेयर के लिए शख्स ने कर दी पत्नी की हत्या, शव को 40 साल तक सैप्टिक टैंक में छिपाकर रखा

Crime News: केयरटेकर से अफेयर के लिए शख्स ने कर दी पत्नी की हत्या, शव को 40 साल तक सैप्टिक टैंक में छिपाकर रखा

 Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Jun 15, 2022 11:14 am IST,  Updated : Jun 15, 2022 11:16 am IST

Crime News: डेविड वेनेबल्स की उम्र इस समय 89 साल है और वह एक किसान है। डेविड पर आरोप है कि दूसरी महिला से अपने अफेयर की वजह से डेविड ने अपनी पत्नी की हत्या की और 40 सालों तक पत्नी के शव को सैप्टिक टैंक में छिपाकर रखा।

man killed his wife- India TV Hindi
man killed his wife Image Source : REPRESENATIONAL IMAGE

Highlights

  • इस समय 89 साल है डेविड वेनेबल्स की उम्र
  • डेविड ने 40 सालों तक पत्नी के शव को सैप्टिक टैंक में छिपाकर रखा
  • मां की केयरटेकर से था डेविड का अफेयर

Crime News: एक कहावत है कि बुरे काम का नतीजा बुरा ही होता है और सच एक न एक दिन सामने जरूर आता है। ऐसा ही एक मामले में ब्रिटिश कोर्ट में सुनवाई चल रही है। जिसमें आरोपी डेविड वेनेबल्स नाम का एक पति है और उस पर आरोप हैं कि उसने अपनी पत्नी की हत्या करके उसके शव को सैप्टिक टैंक में छिपा दिया। डेविड ब्रिटेन के वोर्केस्टरशायर में अपनी पत्नी के साथ रहता था।

डेविड वेनेबल्स की उम्र इस समय 89 साल है और वह एक किसान है। डेविड पर आरोप है कि दूसरी महिला से अपने अफेयर की वजह से डेविड ने अपनी पत्नी की हत्या की और 40 सालों तक पत्नी के शव को सैप्टिक टैंक में छिपाकर रखा। 

हैरानी की बात ये है कि डेविड ने पहले अपनी पत्नी का कत्ल किया, उसके शव को सैप्टिक टैंक में छिपाया और फिर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट खुद ही पुलिस में दर्ज करा दी। 

मां की केयरटेकर से था डेविड का अफेयर

डेविड पर आरोप हैं कि उसका अपनी मां की केयरटेकर से साल 1982 के दौरान अफेयर हो गया और इसीलिए उसने अपनी बीवी को रास्ते के हटाने की कोशिश शुरू कर दी। मौका मिलते ही डेविड ने अपनी पत्नी वेनेबल्स की हत्या कर दी और शव को सैप्टिक टैंक में छिपा दिया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।