1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. मजदूरी मांगने पर दबंगों ने गोली मारकर किया कत्ल, घर में घुसकर की ताबड़तोड़ फायरिंग

मजदूरी मांगने पर दबंगों ने गोली मारकर किया कत्ल, घर में घुसकर की ताबड़तोड़ फायरिंग

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 05, 2020 01:05 pm IST,  Updated : Oct 05, 2020 01:05 pm IST

बदायूं जिले के उसहैत क्षेत्र में एक युवक के मजदूरी मांगने पर दबंगों ने उसके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : PTI

बदायूं (उत्तर प्रदेश): बदायूं जिले के उसहैत क्षेत्र में एक युवक के मजदूरी मांगने पर दबंगों ने उसके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक (नगर) प्रवीण सिंह चौहान ने सोमवार को बताया कि उसहैत थाना क्षेत्र के लीलानगला गांव के रहने वाला सुबेश और उसका भाई उमेश अपने यहां काम कराने के लिए अपने ही गांव के मजदूर मिथुन को 200 रुपये प्रतिदिन पर रखा था। शनिवार शाम को काम खत्म होने पर मिथुन ने अपना मेहनताना मांगा। 

उन्होंने बताया कि मिथुन के परिजन को आरोप है कि मजदूरी मांगने पर सुबेश और उमेश ने कुछ देर में देने की बात कही। थोड़ी देर बाद मिथुन ने दोबारा मजदूरी मांगी तो दोनों के बीच कहासुनी हो गयी। ग्रामीणों ने उस वक्त तो किसी तरह मामला निबटा दिया, लेकिन कुछ देर बाद आरोपी तमंचे लेकर मिथुन के घर में घुस गये और गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

चौहान ने बताया कि मिथुन तो बचकर भाग निकला, लेकिन उसका भाई विक्रम (28) गोली लगने से घायल हो गया। परिजन विक्रम को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि गोलीबारी करने वाले दोनों भाइयों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। उनकी तलाश की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।