1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. दिल्ली में 11 साल के मासूम की हत्या, बेडबॉक्स में छिपाया शव, सीसीटीवी में दिखी एक महिला

दिल्ली में 11 साल के मासूम की हत्या, बेडबॉक्स में छिपाया शव, सीसीटीवी में दिखी एक महिला

 Written By: Avinash Rai
 Published : Aug 11, 2023 05:08 pm IST,  Updated : Aug 11, 2023 05:11 pm IST

दिल्ली में एक 11 साल के बच्चे की हत्या का मामला सामने आया है। यहां आरोपी ने बच्चे की हत्या कर उसके शव को घर के ही बेडबॉक्स में छिपा दिया था। मामले की जांच में दिल्ली पुलिस जुट चुकी है।

delhi crime 11 year old child murdered in Delhi body hidden in bedbox a woman seen in CCTV- India TV Hindi
मृतक बच्चे की मां Image Source : ANI

दिल्ली में 11 साल के बच्चे की हत्या का सनसनीखेज ममला सामने आया है। यहां बच्चे को बेडबॉक्स के अंदर डाल दिया गया था। इलाज के लिए बच्चे को ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। इस घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो उन्हें सुराग मिला। सीसीटीवी में पुलिस को एक महिला घर के बाहर निकलती दिखाई दी। मामला दिल्ली के इंद्रपुरी इलाके का है। इस घटना को लेकर बच्चे की मां का कहना है कि वह अपने दफ्तर से घर लौट रही थी। इस दौरान बच्चे के डांस टीचर ने फोन कर बताया कि उनका बेटा दिव्यांश डांस क्लास नहीं आया है। 

बेडबॉक्स में बेहोश हालत में मिला बच्चा

पीड़ित मां ने कहा, 'जब वह घर पहुंची तो देखा कि घर का सामान उलटा-पुलटा पड़ा है। बच्चे को खोजने का प्रयास किया गया तब वह नहीं मिला।' इसके बाद बच्चे के पिता को एक लड़की का फोन आया और लड़की ने कहा, 'तुम लोग जिसे सबसे ज्यादा प्यार करते हो उसे ही तुम्हारी जिंदगी से हटा दूं तो'। बच्चे की मां का कहना है कि उन्हें चार सालों से धमकियां मिल रही थीं। खोजबीन करने पर बच्चा घर में ही बेडबॉक्स में मिला। इसके बाद बच्चे को क्लिनिक ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने बच्चे को रेफर कर दिया। बच्चे को इमरजेंसी में बीएलके अस्पताल ले जाया गया तब डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस कर रही जांच

इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस बच्चे के कातिल को ढूंढने में लगी हुई है। पुलिस के मुताबिक मृतक बच्चे का नाम दिव्यांश है, जो अपनी मां के साथ किराए के घर में इंद्रपुरी में रहता था। पुलिस का कहना है कि गुरुवार की शाम मां जब घर आई तो उनका घर बाहर से लॉक था। घर की चाभी दिव्यांश की मां और पिता जितेंद्र के ही पास था। शुरुआत में मां को लगा कि बच्चा कहीं घूमने गया है लेकिन जब बच्चा देर होने पर नहीं आया तो खोजबीन करने पर बच्चा बेडबॉक्स में मिला। पुलिस सीसीटीवी में दिखाई दे रही महिला को तलाशने में जुटी हुई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।