1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. 'पापा... मम्मी को दे दो तलाक', जब बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां से कई बार किया रेप, बेटी संग पीड़ित महिला पहुंची थाने

'पापा... मम्मी को दे दो तलाक', जब बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां से कई बार किया रेप, बेटी संग पीड़ित महिला पहुंची थाने

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Aug 17, 2025 10:23 am IST,  Updated : Aug 17, 2025 10:33 am IST

इस तरह की घिनौनी वारदात जानकर पुलिस महकमे के लोग भी हैरान रह गए। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : PTI

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मध्य दिल्ली के हौज काजी इलाके के एक व्यक्ति ने तीर्थयात्रा के बाद सऊदी अरब से लौटी अपनी मां पर ‘चरित्रहीन’ होने का आरोप लगाया। बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां के साथ बलात्कार भी किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

बेटी के साथ थाने पहुंची 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता महिला अपनी 25 वर्षीय बेटी के साथ हौज काजी थाने पहुंची। 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने आरोप लगाया कि उसके बेटे ने इस महीने कई मौकों पर उसके साथ मारपीट और यौन शोषण किया। 

सऊदी से तुरंत दिल्ली लौटो और दे दो तलाक

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, 'महिला ने बताया कि वह 25 जुलाई को अपने 72 वर्षीय पति और बेटी के साथ सऊदी अरब की यात्रा पर गई थी। यात्रा के दौरान, उसके बेटे ने उसके पति के फोन पर कॉल किया और महिला पर 'चरित्रहीन' होने का आरोप लगाया। साथ ही मांग की कि उसके पिता तुरंत दिल्ली लौट आएं और उसे तलाक दे दें।'

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

पुलिस अधिकारी ने कहा कि भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस की टीम अब आरोपी व्यक्ति से पूछताछ करेगी, जो पीड़ित महिला का बेटा है। (भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।