1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. दिल्ली: स्पेशल सेल ने शकरपुर से एनकाउंटर के बाद 5 आतंकियों को गिरफ्तार किया

दिल्ली: स्पेशल सेल ने शकरपुर से एनकाउंटर के बाद 5 आतंकियों को गिरफ्तार किया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 07, 2020 09:27 am IST,  Updated : Dec 07, 2020 01:12 pm IST

दिल्ली पुलिस ने पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में एनकाउंटर के बाद 5 आतंकियों को गिरफ्तार किया है।

दिल्ली: स्पेशल सेल ने...- India TV Hindi
दिल्ली: स्पेशल सेल ने शकरपुर से आतंकियों के बाद 5 संदिग्धों को गिरफ्तार किया Image Source : PTI

नई दिल्ली. दिल्ली से बड़ी खबर है। स्पेशल सेल ने पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके से एकाउंटर के बाद 5 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आतंकियों में दो पंजाब और तीन कश्मीर से हैं।  पंजाब के जिन 2 आतंकियों को अरेस्ट किया गया है, उनके खालिस्तान लिंक की जांच चल रही है। Agencies से इनकी डीटेल्स शेयर की जा रही है जबकि कश्मीर के 3 गिरफ्तार आतंकियों का ड्रग्स कनेक्शन मिला है। आतंकियों के पास से कई हथियार और पिस्टल्स मिले हैं।

दिल्ली पुलिस ने जिन आतंकियों को गिरफ्तार किया है उनके नाम शब्बीर अहमद, अयूब पठान, रियाज राठेर, गुरजीत सिंह और सुखदीप सिंह है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए 5 लोगों में से एक पंजाब में शौर्य चक्र पुरस्कार विजेता बलविंदर सिंह की हत्या से जुड़ा हुआ है। उनकी भूमिका की पहचान की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) प्रमोद सिंह कुशवाह ने कहा कि हमने मुठभेड़ के बाद पांच लोगों को पकड़ा है। उनके पास से हथियार एवं गोलाबारूद भी बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि इनमें से कुछ के संबंध आतंकवादी संगठनों से होने की आशंका है जिसकी पुष्टि की जा रही है। मामले में जांच जारी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।