1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. कत्ल के आरोप में दिल्ली पुलिस का सिपाही गिरफ्तार, लाश को गंग नहर में फेंका था

कत्ल के आरोप में दिल्ली पुलिस का सिपाही गिरफ्तार, लाश को गंग नहर में फेंका था

 Reported By: Abhay Parashar
 Published : Jul 29, 2021 04:28 pm IST,  Updated : Jul 29, 2021 04:28 pm IST

पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में कत्ल के आरोप में एक कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है।

Delhi Police constable arrested for murder- India TV Hindi
पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में कत्ल के आरोप में एक कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है। Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में कत्ल के आरोप में एक कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, एक लापता शख्स की तलाश के दौरान दिल्ली पुलिस के हाथ एक वीडियो लगा जिसमें न्यू अशोक नगर थाने का सिपाही मोनू सिरोही एक लड़के को बुरी तरह पीट रहा है जिसके बाद घायल लड़के को कांस्टेबल मोनू अपने दोस्तों के साथ उसे कार में डालता दिखाई दे रहा है। बाद में उस शख्स की पहचान लापता शख्स अजित के रूप में हुई। अजित दिल्ली के कोंडली इलाके का रहने वाला है।

13 जून को अजित के परिजनों ने दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाने में  उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। आरोप है कि एसएचओ ने ना तो किडनैपिंग का मुकदमा दर्ज किया और जांच में भी लापरवाही बरती जिसके बाद एसएचओ को भी ससपेंड कर दिया गया है।

दिल्ली पुलिस ने कांस्टेबल मोनू सिरोही को गिरफ्तार कर लिया है। मोनू ने खुलासा किया कि उसने अजित को अपने साथियों के साथ बुरी तरह पीटा था जिससे उसकी मौत हो गयी थी। पकड़े जाने के डर से कांस्टेबल मोनू ने लाश को अपनी सफेद रंग की स्विफ्ट कार में मुरादनगर की गंग नगर में ठिकाने लगा दिया।

ये भी पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।