1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. दिल्ली पुलिस को मिली कामयाबी, 50 केस में वॉन्टेड अपराधी को मुठभेड़ के बाद पकड़ा

दिल्ली पुलिस को मिली कामयाबी, 50 केस में वॉन्टेड अपराधी को मुठभेड़ के बाद पकड़ा

 Reported By: Abhay Parashar
 Published : Jul 17, 2021 11:31 pm IST,  Updated : Jul 17, 2021 11:31 pm IST

जानकारी के अनुसार, बदमाश नीरज ने पुलिस को देखते ही गोली चला दी, जिसके बाद पुलिस ने भी गोली चलाई और नीरज घायल हो गया। 

दिल्ली पुलिस को मिली कामयाबी, 50 केस में वॉन्टेड अपराधी को मुठभेड़ के बाद पकड़ा- India TV Hindi
दिल्ली पुलिस को मिली कामयाबी, 50 केस में वॉन्टेड अपराधी को मुठभेड़ के बाद पकड़ा

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम और नीरज बाडिया नाम के एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान बदमाश नीरज के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे हेडगेवार अस्पताल में भर्ती किया गया। बदमाश और पुलिस के बीच यह मुठभेड़ आनंद विहार के सीबीडी ग्राउंड के पास शाम करीब साढ़े छह हुई।

जानकारी के अनुसार, बदमाश नीरज ने पुलिस को देखते ही गोली चला दी, जिसके बाद पुलिस ने भी गोली चलाई और नीरज घायल हो गया। पुलिस ने उसके पास से एक लोडेड पिस्टल बरामद की है। वह 50 से ज्यादा आपराधिक मामलों में वांटेड था। ACP मनोज, इंस्पेक्टर जयप्रकाश, SI कृषणा और SI चौहान ने मुठभेड़ को अंजाम दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।