1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. ऑपेरशन 'हम भी हैं': दिल्ली पुलिस ने बिछाया जाल, महिला SI ने शातिर चेन स्नैचर को किया गिरफ्तार

ऑपेरशन 'हम भी हैं': दिल्ली पुलिस ने बिछाया जाल, महिला SI ने शातिर चेन स्नैचर को किया गिरफ्तार

 Reported By: Atul Bhatia @atul_bhatia1
 Published : Nov 14, 2021 07:14 pm IST,  Updated : Nov 14, 2021 07:19 pm IST

द्वारका के डीसीपी शंकर चौधरी के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से द्वारका और आसपास के जिलों में काली पल्सर पर सवार एक शख्स लगातार महिलाओं के साथ झपटमारी कर रहा था। इसी को देखते हुए एक महिला सब इंस्पेक्टर को इस झपटमार को पकड़ने के लिए ऑपरेशन में शामिल किया गया, इस ऑपेरशन का नाम दिया गया 'हम भी हैं।'

दिल्ली पुलिस ने बिछाया जाल, महिला पुलिस SI ने शातिर झपटमार को किया गिरफ्तार- India TV Hindi
दिल्ली पुलिस ने बिछाया जाल, महिला पुलिस SI ने शातिर झपटमार को किया गिरफ्तार Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की एक महिला सब इंस्पेक्टर ने मुठभेड़ के दौरान बहादुरी दिखाते हुए फायरिंग कर रहे एक शातिर झपटमार को पकड़ लिया। इस दौरान बदमाश के पैर में एक गोली भी लगी है। द्वारका के डीसीपी शंकर चौधरी के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से द्वारका और आसपास के जिलों में काली पल्सर पर सवार एक शख्स लगातार महिलाओं के साथ झपटमारी कर रहा था। इसी को देखते हुए एक महिला सब इंस्पेक्टर को इस झपटमार को पकड़ने के लिए ऑपरेशन में शामिल किया गया, इस ऑपेरशन का नाम दिया गया 'हम भी हैं।'

13 नवंबर को सूचना मिली कि झपटमार द्वारका सेक्टर 13 इलाके में आने वाला है। इसके बाद महिला सब इंस्पेक्टर सरोज सिंह को एक मोटी चेन पहनाकर वहां टहलने के लिए कहा गया, बाकी पुलिस टीम आस-पास छिपी थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी अरमान ने आकर जैसे ही महिला सब इंस्पेक्टर सरोज सिंह की चेन छीनने की कोशिश की। महिला सब इंस्पेक्टर ने उसे पकड़ने की कोशिश की, इसके साथ ही आसपास छिपी पुलिस टीम भी आ गयी। खुद को पुलिस से घिरा देखकर अरमान ने फायरिंग शुरू कर दी।

जबाब में सरोज सिंह ने अपनी पिस्टल निकालकर अरमान के पैर में एक गोली मारी और उसे पकड़ लिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 22 साल का अरमान जहांगीरपुरी का रहने वाला है। अरमान पर दिल्ली और गुरुग्राम में झपटमारी के 25 केस दर्ज हैं, उसके पकड़े जाने से द्वारका जिले के झपटमारी के 36 केस सुलझे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।