1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. Delhi Rape-murder case: 'मेरा बेटा ऐसा नहीं कर सकता है', जानें आरोपी राहुल मीणा की मां ने क्या कहा

Delhi Rape-murder case: 'मेरा बेटा ऐसा नहीं कर सकता है', जानें आरोपी राहुल मीणा की मां ने क्या कहा

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Apr 25, 2026 09:28 am IST,  Updated : Apr 25, 2026 10:20 am IST

दिल्ली के कैलाश हिल्स में आईआरएस अधिकारी की बेटी की रेप और हत्या के मामले में कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। आरोपी राहुल मीणा के घर वालों ने उसके बारे में जो बताया है वो हैरान करने वाला है।

आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या का आरोपी- India TV Hindi
आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या का आरोपी Image Source : REPORTER

दिल्ली की पॉश कॉलोनी कैलाश हिल्स में एक सीनियर आईआरएस अधिकारी की बेटी की निर्मम तरीके से बलात्कार और हत्या की घटना से जुड़े नए नए तथ्य रोज सामने आ रहे हैं। पिछले दिनों हुए इस खौफनाक वारदात में जिस आरोपी का नाम सामने आया है उसका नाम राहुल मीणा है, जैसे जैसे उसकी करतूतों के बारे में पता चल रहा है अपराध की ये कहानी और भी डरावनी होती जा रही ह। राहुल मीणा से जुड़ी हर बात की जांच की जा रही है और उसकी अबतक की जिंदगी के हर पहलू को खंगाला जा रहा है। उसके बारे में अबतक जो पता चला है, उससे पता चला है कि वह सिर्फ एक अपराधी ही नहीं, बल्कि सट्टेबाज और यौन अपराधी रहा है। जांच कर रही पुलिस टीम को शक है कि राहुल मीणा के खिलाफ और भी चौंकाने वाली जानकारियां सामने आ सकती हैं।

परिवार ने किया चौंकाने वाला खुलासा

न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार राजस्थान के अलवर जिले में रहने वाले राहुल मीणा के परिवार ने उसे एक शांत, पढ़ाई में अव्वल रहने वाला छात्र रहा है। उसने ग्रेजुएशन की परीक्षा प्रथम श्रेणी में पास की थी। उसकी मां ने कहा कि मेरा बेटा ऐसा नहीं कर सकता है। उन्होंने बताया कि बेटे ने आखिरी बार 21 अप्रैल की रात उससे बात की थी, जब वह एक शादी में जाने की बात कहकर निकला था। इसके अगले दिन ही पुलिस ने उन्हें घटना की जानकारी दी। परिवार का कहना है कि उन्हें उसके किसी भी आपराधिक गतिविधि की जानकारी नहीं थी। वहीं, राहुल के चाचा और गांव के लोगों ने भी उसे अच्छा इंसान बताया।हालांकि गांव के कुछ लोगों ने यह भी माना कि पढ़ाई के बाद उसमें ऑनलाइन गेमिंग की लत लग गई थी, जिसकी वजह से उसका स्वभाव बदल गया था। 

पिता के बारे में बड़ा खुलासा

वहीं, राहुल मीणा की बहन ने दावा किया है कि उसके भाई पर अलवर में लगे रेप के आरोप पूरी तरह गलत हैं और इसके पीछे पैसों का विवाद हो सकता है। बहन ने बताया, ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान राहुल पर करीब पांच लाख रुपये का कर्ज हो गया था। इसी वजह से वह पैसे वसूलने के लिए दिल्ली पहुंचा था। उसने यह भी बताया कि कर्ज की वजह से राहुल ने अपना मोबाइल तक गिरवी रख दिया था। वहीं, मामले की जांच कर रही पुलिस की टीम को पता चला है कि आरोपी हिंसक प्रवृत्ति का था और उसे ऑनलाइन गेम्स की लत थी, जिसके चलते वह कर्ज में डूबा हुआ था। सबसे बड़ी चौंकाने वाली बात पता चली है कि उसके बाप को भी शराब की लत थी।

22 अप्रैल को दिया रेप और हत्या की वारदात को अंजाम

22 अप्रैल 2026 की सुबह की घटना है, जब आईआरएस अधिकारी पत्नी के साथ जिम गए हुए थे, आरोपी राहुल मीणा घर में घुसा और उसने आईआरएस की बेटी पर पहले टेबल लैंप से हमला किया। फिर रेप करने के बाद मोबाइल चार्जर की केबल से उसका गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक युवती IIT दिल्ली से पास आउट थी और UPSC की तैयारी में कर रही थी। रेप और हत्या की वारदात के बाद आरोपी राहुल मीणा ने बायोमेट्रिक लॉकर खोलने के लिए मृतका की उंगलियों के निशान का इस्तेमाल करने की कोशिश की थी लेकिन असफल रहा था। इसके बाद उसने घर से कैश और जेवरात चुराए और बैग में भरकर फरार हो गया। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने उसे द्वारका के एक होटल से गिरफ्तार किया। 


ये भी पढ़ें:
VIDEO: सट्टेबाज और रीलबाज है राहुल मीणा, IRS अधिकारी की बेटी की हत्या क्यों की? खुद किया खुलासा

VIDEO: कैसे पकड़ा गया IRS अधिकारी की बेटी का हत्यारा, कोर्ट ने चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।