1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. दिल्ली की महिला के साथ नोएडा के फ्लैट में रेप, पुलिस ने दर्ज किया केस

दिल्ली की महिला के साथ नोएडा के फ्लैट में रेप, पुलिस ने दर्ज किया केस

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 22, 2020 07:02 pm IST,  Updated : Aug 22, 2020 07:02 pm IST

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना नोएडा के सेक्टर 49 थाना क्षेत्र के सेक्टर 73 स्थित एक फ्लैट की है, जहां एक शख्स ने दिल्ली से आयी युवती के साथ कथित रूप से बलात्कार किया।

Delhi woman raped, Delhi woman raped in Noida, Noida Rape, Delhi Woman Rape- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश के नोएडा में दिल्ली की एक महिला के साथ कथित तौर पर रेप का मामला सामने आया है। Image Source : INDIA TV REPRESENTATIONAL

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में दिल्ली की एक महिला के साथ कथित तौर पर रेप का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना नोएडा के सेक्टर 49 थाना क्षेत्र के सेक्टर 73 स्थित एक फ्लैट की है, जहां एक शख्स ने दिल्ली से आयी युवती के साथ कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, घटना की रिपोर्ट पीड़िता ने पहले दिल्ली के थाना कालकाजी में दर्ज कराई, जहां से यह मामला ट्रांसफर होकर जांच के लिए शुक्रवार को नोएडा आया।

‘फ्लैट पर हुई मारपीट और रेप’

नोएडा के सहायक पुलिस आयुक्त विमल कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली के कालकाजी की रहने वाली एक युवती ने आरोप लगाया है कि पिछले माह वह अपने पूर्व परिचित मंजीत सिंह से मिलने दिल्ली से नोएडा आई थी। मंजीत उसे लेकर सेक्टर 73 स्थित एक फ्लैट पर ले कर गया जहां पहले से दो लोग मौजूद थे। उन्होंने बताया कि पीड़िता के अनुसार जैसे ही मनजीत उसे लेकर फ्लैट पर गया, वहां मौजूद लोग चले गए। थोड़ी देर बाद ही मनजीत ने उसके साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी। जब पीड़िता ने मना किया तो उसने उसके साथ मारपीट कर बलात्कार किया।

नोएडा पुलिस ने दर्ज किया मामला
उन्होंने बताया कि युवती के मुताबिक वह उस दिन डर गई थी। अपने साथ हुई इस घटना के बाद वह अपने घर दिल्ली चली गई। उसके बाद उसने अपने घरवालों को घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने मामले की रिपोर्ट दिल्ली के थाना कालकाजी में दर्ज कराई। दिल्ली पुलिस ने उक्त मामले को नोएडा का पाया, तथा जांच के लिए नोएडा भेजा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की देर रात को नोएडा पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसीपी ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। (भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।