1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. शर्मनाक! इलाज के दौरान डॉक्टर ने महिला से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार और क्लीनिक सील

शर्मनाक! इलाज के दौरान डॉक्टर ने महिला से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार और क्लीनिक सील

 Reported By: PTI, Edited By: Akash Mishra
 Published : Oct 28, 2022 12:01 am IST,  Updated : Oct 28, 2022 12:11 am IST

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिला पुलिस ने महिला मरीज के साथ इलाज के दौरान दुष्कर्म करने के आरोप में एक प्राइवेट क्लीनिक के चिकित्सक को गिरफ्तार कर क्लीनिक को सील कर दिया है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिला पुलिस ने महिला मरीज के साथ इलाज के दौरान दुष्कर्म करने के आरोप में एक प्राइवेट क्लीनिक के चिकित्सक को गिरफ्तार कर क्लीनिक को सील कर दिया है। महिला के पति से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने बताया कि खरगूपुर थाना क्षेत्र की एक प्राइवेट क्लीनिक के चिकित्सक अजमल के यहां पीड़ित महिला दो दिन पहले इलाज कराने गई थी। तहरीर के मुताबिक, इंजेक्शन लगाने के लिए आरोपी डॉक्टर महिला को क्लीनिक के अंदर ले गया और इंजेक्शन लगाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। 

गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी

पीडिता के पति द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक, आरोपी ने महिला को घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी भी दी। हालांकि, इसबीच किसी ने घटना का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया जो वायरल हो गया। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने  बताया कि प्रकरण में गुरुवार को डॉक्टर के खिलाफ IPC की धारा 376 (दुष्कर्म) सहित अन्य में मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित महिला को मेडिकल जांच के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। वहीं, घटना के बाद पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की टीम ने क्लीनिक को सील कर दिया है। 

पिता की शिकायत के बाद की गई कार्रवाई

हाल में ओडिशा के भुवनेश्वर में एक सरकारी अस्पताल में इलाज करवा रहे मरीज की बेटी को शादी का झांसा देकर कथित तौर पर ठगने के आरोप में एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी डॉक्टर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIMS) का स्टूडेंट है, उसे मंगलवार को भुवनेश्वर-कटक आयुक्तालय महिला पुलिस ने गिरफ्तार किया था। डॉक्टर की गिरफ्तारी 26 साल की युवती के पिता द्वारा शिकायत दर्ज करवाने के बाद की गई थी। पिता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया गया था कि डॉक्टर ने शादी का वादा करके उसकी बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में पश्चिम बंगाल की एक अन्य महिला से सगाई कर ली। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।