1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. शराब पीकर पिता ने की 4 बच्चों की हत्या! फिर खुद फांसी पर चढ़ गया

शराब पीकर पिता ने की 4 बच्चों की हत्या! फिर खुद फांसी पर चढ़ गया

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 10, 2021 08:44 pm IST,  Updated : Feb 10, 2021 08:44 pm IST

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि मृतक शराब का आदी था और संभवतया उसने नशे में घटना को अंजाम दिया है।

शराब पीकर पिता ने की 4 बच्चों की हत्या! फिर खुद फांसी पर चढ़ गया- India TV Hindi
शराब पीकर पिता ने की 4 बच्चों की हत्या! फिर खुद फांसी पर चढ़ गया

जयपुर: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार को एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने चार बच्चों की गला दबाकर हत्या करने के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। थानाधिकारी प्रदीप कुमार ने बुधवार को बताया कि थाना क्षेत्र के डूंगलापानी गांव में बाबू नामक व्यक्ति ने अपने चार बच्चों राकेश, भागिया, विक्रम एवं गणेश की कथित रूप से गला दबाकर हत्या कर दी। 

बच्चों को मारकर खुद फांसी लगाई

उन्होंने बताया कि इसके बाद उसने खुद फांसी लगा कर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये जायेंगे। कुमार ने बताया कि चारों बच्चों की उम्र दो साल से आठ साल के बीच है और बच्चों के गले में रस्सी के निशान भी पाये गये है। 

शराब के नशे में दिया वारदात को अंजाम!

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि मृतक शराब का आदी था और संभवतया उसने नशे में घटना को अंजाम दिया है। उसका अपनी पत्नी के साथ 8-10 दिन पहले विवाद हो गया था, जिसके बाद पत्नी पीहर चली गई थी। बच्चों की मां ने अपने पति के खिलाफ बच्चों की हत्या का मामला दर्ज करवाया है। सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।