1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. शादी के बीच मंडप में दूल्हा-दुल्हन के परिवार आपस में भिड़ गए , वजह जानकर सभी रह गए दंग

शादी के बीच मंडप में दूल्हा-दुल्हन के परिवार आपस में भिड़ गए , वजह जानकर सभी रह गए दंग

 Published : Dec 10, 2022 02:16 pm IST,  Updated : Dec 10, 2022 02:16 pm IST

हरियाणा के हिसार में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। शादी वाले दिन घर में मातम का माहौल रहा। पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर ली है।

शादी में मारपीट- India TV Hindi
शादी में मारपीट Image Source : SOCIAL MEDIA

हरियाणा के हिसार से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहां शुक्रवार की रात एक शादी समारोह में दूल्हा-दुल्हन के परिवार वाले आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसके बाद अंत में दूल्हा पक्ष बिना दुल्हन के ही लौट गया। इस विवाद में दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए, जिनका इलाज नजदीकी अस्पताल में कराया गया।

दोनों पक्षों के अलग-अलग बयान

वधू पक्ष के लोगों का आरोप है कि वर पक्ष की ओर से दहेज की मांग की जा रही थी। इस संबंध में दूल्हे पक्ष के लोगों ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। दूल्हे के पिता ने बताया कि सारा मामला बारात में देरी को लेकर उठा। हालांकि आपको बता दें, असल में मामला क्या था अभी साफ नहीं हो पाया है। दोनों अपनी-अपनी बात रख रहे हैं। लड़की के भाई ने अपने दोस्तों को बुलाकर दूल्हे पक्ष के लोगों की पिटाई की। इस मारपीट में लड़की के मामा को चोट आई है। वहीं दूल्हे पक्ष के लोग भी घायल हुए हैं। पिता को भी हल्की चोट लगी है। 

पुलिस ने की शिकायत दर्ज 
दूल्हे के पिता ने जानकारी देते हुए बताया कि डांस के कारण शादी में देरी हुई। इसलिए बारात गेट पर देर से पहुंची तो इस बात पर कहासुनी हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। बाद में पुलिस ने शिकायत दर्ज की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।