1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. दिल्ली दंगे के आरोपी फैजल फारूकी पर FIR, स्कूल मालिक को धमकाने का आरोप

दिल्ली दंगे के आरोपी फैजल फारूकी पर FIR, स्कूल मालिक को धमकाने का आरोप

 Reported By: Kumar Sonu @Sonu_indiatv
 Published : Jul 23, 2020 11:50 am IST,  Updated : Jul 23, 2020 11:50 am IST

दिल्ली दंगे के आरोपी फैजल फारूकी के खिलाफ दयालपुर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है। फैजल फारूकी के खिलाफ यह FIR, DRP कॉन्वेंट स्कूल के मालिक धर्मेश शर्मा की शिकायत पर दर्ज की गई।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली: दिल्ली दंगे के आरोपी फैजल फारूकी के खिलाफ दयालपुर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है। फैजल फारूकी के खिलाफ यह FIR, DRP कॉन्वेंट स्कूल के मालिक धर्मेश शर्मा की शिकायत पर दर्ज की गई। धर्मेश शर्मा ने शिकायत की है कि फैजल फारूकी ने उन्हें फोन कर धमकी दी है। शर्मा की इसी शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज की है।

बता दें कि फैजल फारूकी दिल्ली दंगों का एक आरोपी है। अब वह DRP कॉन्वेंट स्कूल के मालिक धर्मेश शर्मा को धमकाने के मामले में भी पुलिस की फाइलों में दर्ज हो गया है। धर्मेश शर्मा की शिकायत के अनुसार, फैजल फारूकी ने उन्हें 4 जुलाई को 10:30 बजे फोन किया था और फोन पर शर्मा को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। उनका DRP कॉन्वेंट स्कूल करावल नगर के शिव विहार में है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।