1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. गर्लफ्रेंड से मिलने रात में पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने पकड़ा, बिजली के खंभे से बांधकर की बेरहमी से पिटाई

गर्लफ्रेंड से मिलने रात में पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने पकड़ा, बिजली के खंभे से बांधकर की बेरहमी से पिटाई

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Mar 28, 2026 08:39 pm IST,  Updated : Mar 28, 2026 08:40 pm IST

पीलीभीत में एक युवक की बिजली के खंभे से बांधकर बेरहमी से पिटाई हुई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

 लड़की के परिजनों ने युवक को बिजली के खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा- India TV Hindi
लड़की के परिजनों ने युवक को बिजली के खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा Image Source : REPORTER

यूपी में पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र में प्रेमिका से मिलने गए एक प्रेमी की प्रेमिका के परिजनों ने बिजली के खंभे से बांधकर बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना के तीन दिन बाद घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित के पिता ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़ित के पिता की  तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लड़की पक्ष के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कला निवासी 22 वर्षीय आरिफ के साथ गांव खमरिया में कुछ लोगों ने मारपीट की। पीड़ित के पिता शफीक शाह ने बताया कि उनका बेटा 24 मार्च की शाम करीब चार बजे दौड़ लगाने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और खमरिया स्टेशन के पास खंभे से बांधकर लात-घूंसों और डंडों से पीटा। किसी तरह युवक आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। 

पुलिस के मुताबिक, घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है। आरोप है कि युवक अपनी परिचित युवती से मिलने गांव खमरिया गया था, जहां युवती के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट की। घटना के दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। परिजनों ने शुक्रवार देर रात बरखेड़ा थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

रिपोर्ट- कुलदीप कल्प, पीलीभीत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।