1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. बलात्कार के आरोपी ने की महिला को जलाने की कोशिश की, पीड़िता की बेटी झुलसी

बलात्कार के आरोपी ने की महिला को जलाने की कोशिश की, पीड़िता की बेटी झुलसी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 15, 2020 11:16 pm IST,  Updated : Aug 15, 2020 11:27 pm IST

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में बलात्कार के एक आरोपी और उसके एक साथी ने एक महिला के घर में घुसकर उसको जलाने की कोशिश की जिससे वहां मौजूद पीड़िता की 10 वर्षीय बेटी झुलस गई।

Girl suffers burns as rape accused tries to kill her mother- India TV Hindi
Girl suffers burns as rape accused tries to kill her mother Image Source : PTI

पुणे: महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में बलात्कार के एक आरोपी और उसके एक साथी ने एक महिला के घर में घुसकर उसको जलाने की कोशिश की जिससे वहां मौजूद पीड़िता की 10 वर्षीय बेटी झुलस गई। आरोपियों ने महिला को धमकी दी कि वह उनमें से एक के खिलाफ दर्ज कराए गए बलात्कार के मामले को वापस ले ले। इस दौरान आग महिला की बेटी की फ्रॉक में लग गई और वह झुलस गई। पुलिस ने बताया कि 13 अगस्त को हुई इस घटना के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी के साथी को पकड़ लिया है। मुख्य आरोपी फरार है। लड़की की हालत खतरे से बाहर है।

महाराष्ट्र के पालघर में तंबाकू उत्पाद जब्त; एक गिरफ्तार 

महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने एक 28 वर्षीय ट्रक मालिक को गिरफ्तार किया और 18.47 लाख रुपये के प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों को जब्त किया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पालघर पुलिस पीआरओ सचिन नवाडकर ने बताया कि जिला की ग्रामीण पुलिस ने बुधवार तड़के चानीवारे गांव के पास एक कंटेनर ट्रक को रोका। 

अधिकारी ने बताया कि वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस को 18.47 लाख रुपये के प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद मिले, जिनकी तस्करी पड़ोसी राज्य गुजरात में की जानी थी। उन्होंने बताया कि हालांकि ट्रक का चालक घटनास्थल से फरार हो गया, जबकि राजस्थान के निवासी वाहन मालिक कांतिलाल मीणा को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।