कौशांबी जिले के मोहब्बत पुर मोहब्बत की एक दर्दनाक दास्तां सामने आई है। जहां प्रेमी ने शादी में बाधा बन रही प्रेमिका की हत्या कर उसका शव यमुना नदी में फेंक दिया। घटना पइंसा थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने जानकारी दी है, जिसमें बताया गया है कि कथित रूप से शादी में बाधा बन रही प्रेमिका की उसके प्रेमी ने बेरहमी से हत्या कर दी और उसके शव यमुना में फेंक दिया, लेकिन मोबाइल ने हत्या का पर्दाफाश कर दिया।
ऐसे हुआ हत्याकांड का खुलासा
पुलिस ने बताया कि मोबाइल कॉल रिकॉर्डिंग से मामले का इस पूरे हत्याकांड का खुलासा हो गया जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि पइंसा थाना क्षेत्र के खूजा गांव की रहने वाली अनीता का पति रामराज निर्मल मुंबई में काम करता है। पति के दूर रहने के कारण गांव के ही रहने वाले अविवाहित युवक भूप सिंह यादव से उसके अवैध संबंध थे। भूप सिंह अनीता को जमीन, ट्रैक्टर और ट्यूबेल अनीता के नाम पर करने का लालच देता था और उससे प्रेम के नाम पर धोखा दे रहा था।
शादी में बाधा बन रही थी अनीता
दोनों के रिश्ते ने तब नया मोड़ लिया जब भूप सिंह की शादी की बात चलने लगी और अनीता उसकी शादी का विरोध करने लगी। अनीता से किनारा करने के लिए भूप सिंह ने नवंबर, 2024 में अनीता को फतेहपुर में किराए का कमरा दिलवा दिया और उसके पति के रूप में वहां आता-जाता था। अनीता 11 दिसंबर, 2025 तक वहां रही और उसके बाद उसका मोबाइल अचानक बंद हो गया। अनीता के पति रामराज निर्मल ने 18 जून, 2025 को थाने में शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया गया कि भूप सिंह ने उसकी पत्नी अनीता को कहीं छुपा दिया है। मोबाइल की कॉल रिकॉर्डिंग से हत्या का राज खुल गया।
शराब पिलाई और ले ली जान
बीएनएस की संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बुधवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी भूप सिंह को गिरफ्तार किया जिसके बाद उसने कहा कि उसे शक था कि अनीता देवी का दूसरे पुरुषों से भी संबंध था। उसने ये भी कहा कि उसे अपनी जाति बिरादरी में शादी करनी थी जिसमें अनीता बाधक बन रही थी। पुलिस के अनुसार भूप सिंह ने बताया कि दिसंबर, 2024 में अनीता को उसने खूब शराब पिलाई और फिर उसके बाद उसकी हत्या कर दी। शव को उसने यमुना में फेंक दिया था।
(इनपुट-पीटीआई)