1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. गुजरात: तीन नाबालिग बेटियों के साथ दंपति मृत पाए गए, आत्महत्या की आशंका

गुजरात: तीन नाबालिग बेटियों के साथ दंपति मृत पाए गए, आत्महत्या की आशंका

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 04, 2020 04:48 pm IST,  Updated : Sep 04, 2020 04:48 pm IST

गुजरात के दाहोद शहर में शुक्रवार को एक दंपति और उनकी तीन नाबालिग बेटियां अपने घर पर मृत पाई गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस को संदेह है कि यह आत्महत्या का मामला है।

Gujarat: Couple with three minor daughters found dead- India TV Hindi
Gujarat: Couple with three minor daughters found dead Image Source : PTI

दाहोद: गुजरात के दाहोद शहर में शुक्रवार को एक दंपति और उनकी तीन नाबालिग बेटियां अपने घर पर मृत पाई गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस को संदेह है कि यह आत्महत्या का मामला है। दाहोद पुलिस थाने के निरीक्षक एच पी करन ने कहा कि सैफुद्दीन दुधईवाला (42), उसकी पत्नी महजबीं (35) और बेटियां आरवा (16), जैनब (16) और हुसैना (7) सुबह सुजाईबाग इलाके में अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए। 

उन्होंने कहा,‘‘प्रारंभिक जांच से लगता है कि मृतकों ने बृहस्पतिवार शाम और शुक्रवार सुबह के बीच जहरीले पेय का सेवन किया होगा।” अधिकारी ने कहा कि दुधईवाला के बुजुर्ग माता-पिता शुक्रवार को सुबह रिश्तेदार के यहां से घर लौटे जिसके बाद उन्हें पांचों के शव मिले।” सैफुद्दीन के पिता शब्बीर के अनुसार, उनके बेटे ने आर्थिक समस्याओं के कारण यह कदम उठाया होगा। करन ने कहा कि सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।