1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. Gurugram News: गुरुग्राम में खनन माफिया का आतंक, खनन विभाग की एक टीम पर किया हमला

Gurugram News: गुरुग्राम में खनन माफिया का आतंक, खनन विभाग की एक टीम पर किया हमला

 Published : Aug 20, 2022 10:26 pm IST,  Updated : Aug 20, 2022 10:26 pm IST

Gurugram News: गुरुग्राम में सोहना के पास सहजावास गांव में खनन माफिया के ‘‘गुंडों’’ ने खनन विभाग के एक दल पर कथित तौर पर हमला किया है।

Representational Image- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI

Highlights

  • खनन विभाग की टीम पर छापेमारी करने के दौरान किया गया हमला
  • हमलावर बाद में ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग गए
  • पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

Gurugram News: गुरुग्राम में सोहना के निकट सहजावास गांव में खनन माफिया के ‘‘गुंडों’’ ने खनन विभाग के एक दल पर कथित तौर पर हमला किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार की है, जब खनन विभाग का एक दल छापेमारी करने पहुंचा था। पुलिस ने बताया कि खनन एवं भूविज्ञान विभाग के खनन अधिकारी अवैध खनन की सूचना पर अन्य कर्मियों के साथ सहजावास गांव पहुंचे और वहां उन्हें मिट्टी भरकर ले जा रहे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली मिली। पुलिस ने बताया कि दोनों ट्रैक्टर को रोककर उनके चालकों से पूछताछ की गई। 

पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला किया दर्ज 

खनन विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ''ट्रैक्टर चालकों ने हमें बताया कि दोनों ट्रैक्टर अभयपुर गांव के निवासी विजय के थे। जब हम उनसे पूछताछ कर रहे थे, तभी वहां तीन और लोग आए, जिन्होंने अपना नाम बताने के बाद हमारी टीम पर हमला किया। बाद में वह दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग गए। इसके बाद हमने पुलिस को बुलाया।'' मामले में पुलिस ने IPC की विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज ली है। आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा।

शिकायत में दोनों ट्रैक्टर के रजिस्ट्रेशन नंबर का भी उल्लेख

पुलिस ने बताया कि एक शिकायत के बाद पांच आरोपियों के खिलाफ भोंडसी थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा-186 (लोक सेवक को सार्वजनिक कार्य के निर्वहन में बाधा डालना), 353 (लोक सेवक को रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल) और खनन अधिनियम की धारा-21 (1) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाने के प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया, ''शिकायत में दोनों ट्रैक्टर के पंजीकरण नंबर का भी उल्लेख किया गया है। हम पहले ट्रैक्टर मालिक की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा।'' 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।