1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. Haryana News: शर्मनाक! एक किशोर ने बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी को भेजा गया सुधार गृह

Haryana News: शर्मनाक! एक किशोर ने बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी को भेजा गया सुधार गृह

 Published : Oct 08, 2022 11:44 pm IST,  Updated : Oct 08, 2022 11:57 pm IST

Haryana News: हरियाणा में गुरुग्राम के सेक्टर-52 इलाके से एक किशोर को पुलिस ने चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में अरेस्ट किया है।

Representational Image- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI

Highlights

  • घटना हरियाणा में गुरुग्राम के सेक्टर-52 इलाके की है
  • 'आरोपी किशोर के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज'

Haryana News: हरियाणा में गुरुग्राम के सेक्टर-52 इलाके में करीब चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक किशोर को पकड़ा गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी किशोर के खिलाफ बादशाहपुर पुलिस थाने में यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को शनिवार को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया और फरीदाबाद के सुधार गृह भेज दिया गया। 

लड़के ने बहला-फुसलाकर किया दुष्कर्म

पीड़िता की मां की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक यह घटना मंगलवार की है जब वह काम पर गई थी और उसकी बेटी घर पर अकेली थी। पुलिस के अनुसार शाम को जब उसकी बेटी बाहर खेल रही थी, तो लड़के ने उसे बहला-फुसलाकर कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने कहा, "जब मैं देर शाम घर लौटी, तो मैंने अपनी बेटी को खराब हालत में पाया । बेटी ने पेट में दर्द की शिकायत की जिस पर मैं उसे अस्पताल ले गई। जब मैंने पूछा तो उसने मुझे बताया कि पड़ोस के एक लड़के ने उसके साथ दुष्कर्म किया है।" 

आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

महिला ने कहा, “मेरी बेटी सदमे में है। मैं आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करती हूं।” पीड़ित लड़की अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सेक्टर-53 पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार ने कहा, “आरोपी लड़का लगभग 15 साल का है। हमने उसे किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया और फरीदाबाद के एक सुधार गृह भेज दिया। इस मामले की जांच की जा रही है।” 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।