1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. दिल्ली के द्वारका में हॉरर किलिंग? गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा अपार्टमेंट

दिल्ली के द्वारका में हॉरर किलिंग? गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा अपार्टमेंट

 Reported By: Kumar Sonu @Sonu_indiatv
 Published : Jun 25, 2021 02:49 pm IST,  Updated : Jun 25, 2021 02:49 pm IST

पुलिस शुरुआती जांच में इसे ऑनर किलिंग का मामला मानकर जांच कर रही है क्योंकि विनय और किरण हरियाणा के सोनीपत के एक ही गांव के रहने वाले थे उनकी कास्ट भी एक ही थी

दिल्ली के द्वारका में...- India TV Hindi
दिल्ली के द्वारका में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है Image Source : PTI FILE

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के द्वारका में कथित हॉरर किलिंग का मामला सामने आया है। बीती रात द्वारका इलाके के अम्बराही गांव में रहने वाले पति-पत्नी विनय और किरण को कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मार दी इस वारदात में विनय की मौत हो गई तो वही किरण इस वक्त अस्पताल में भर्ती है। पुलिस को इस मामले की सीसीटीवी फुटेज मिली है जिसमें हत्यारे जोरदार गोलीबारी करते नजर आ रहे हैं। देर रात हुई इस घटना में गोलियों की आवाज से वह पूरा अपार्टमेंट गूंज उठा जिसमें विनय और उसकी पत्नी किरण रहते थे। इस बात का खुलासा हुआ है कि मर्डर के पीछे हॉरर किलिंग का मामला है। 

पुलिस शुरुआती जांच में इसे ऑनर किलिंग का मामला मानकर जांच कर रही है क्योंकि विनय और किरण हरियाणा के सोनीपत के एक ही गांव के रहने वाले थे उनकी कास्ट भी एक ही थी, विनय और किरण ने तकरीबन 1 साल पहले शादी की थी और 20 तारीख से अम्बराही गांव के इस फ्लैट में रह रहे थे।  

किरण को जब गोली लगी तो वह अपार्टमेंट की छत पर भागी और अपनी जान बचाने के लिए जब उसने छत से झांक कर देखा तो उसे लगाकर अगर वह यहां से मुड़ेगी तो वह सीधा नीचे गिरेगी जिसके चलते उसकी जान जा सकती है लिहाजा उसने अपार्टमेंट के पीछे जो घर है उसकी छत पर छलांग लगाकर अपनी जान बचाई लेकिन विनय अपनी जान बचाने के लिए अपार्टमेंट से नीचे की तरफ भागा और मेन गेट से गली तक पहुंच गया।  

लेकिन गली में आरोपी उसका पीछा कर रहे थे और गली के नुक्कड़ पर ही आरोपियों ने विनय को पकड़ लिया और उसे गोली मार दी जिसके कारण उसकी मौत हो गई फिलहाल पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई हैं और जांच में जुटी हुई है। स्थानीय लोग इस वारदात से खौप में हैं। जिस जगह पर यह घटना हुई वहां आस पास की दीवारों पर गोलियों के निशान साथ देखे जा सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।