1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. होटल के गलत कमरे में घुस गई नर्स, फिर रात भर उसके साथ जो भी हुआ, सुनकर रूह कांप जाएगी

होटल के गलत कमरे में घुस गई नर्स, फिर रात भर उसके साथ जो भी हुआ, सुनकर रूह कांप जाएगी

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Dec 20, 2025 03:03 pm IST,  Updated : Dec 21, 2025 06:58 am IST

महाराष्ट्र से दरिंदगी की एक खौफनाक घटना सामने आई है। एक नर्स ने होटल में 105 के बदले 205 नंबर के कमरे का दरवाजा खोल दिया। कमरे में बैठे तीन शराबियों ने उसे कमरे में बंद कर लिया। उसके बाद की खौफनाक वारदात सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी।

महाराष्ट्र में दरिंदगी- India TV Hindi
महाराष्ट्र में दरिंदगी

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में बुधवार की देर रात एक महिला नर्स के साथ गैंगरेप की खौफनाक वारदात सामने आई है, जिसे सुनकर आपकी भी रूह कांप जाएगी। महिला नर्स की गलती इतनी थी कि उसने गलत कमरे का दरवाजा खोल दिया था। उसकी सजा उसे ऐसी मिली कि वह जिंदगी भर नहीं भूल पाएगी। होटल के कमरे में शराब पी रहे तीन युवकों ने कथित तौर पर उसे कमरे में खींच लिया और उसके साथ रातभर दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए युवकों के नाम घनश्याम राठौड़, ऋषिकेश चव्हाण और किरण राठौड़ हैं। किरण राठौड़ और घनश्याम राठौड़ बैंक में रिकवरी एजेंट हैं, जबकि ऋषिकेश चव्हाण एमबीए का छात्र है। तीनों को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। 

आरोपियों ने रातभर नर्स के साथ किया दुष्कर्म

पुलिस ने बताया, यह घटना बुधवार की रात करीब 11 बजे से गुरुवार तड़के तीन बजे के बीच हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला नर्स रात के 11 बजे फोन से बात करने अपने कमरे से बाहर निकली थी। वापस आते समय वह पहली मंजिल के बदले दूसरी मंजिल पर चली गई। दूसरी गलती ये हुई कि वो 105 की बजाय 205 में चली गई। महिला अपने दोस्त से मिलने होटल पहुंची थी। वह गलत कमरे में घुस गई जहां तीन युवक शराब पी रहे थे, जबतक वह कुछ समझ पाती, युवकों ने उसे खींच लिया। 

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

इसके बाद तीनों युवकों ने महिला के साथ रातभर गैंगरेप किया। पूरी रात बीतने के बाद करीब तीन से चार बजे के बीच महिला किसी तरह दरवाजा खोलने में कामयाब रही और बाहर निकलकर भागी। फिर वह सीधे वेदांत नगर पुलिस स्टेशन पहुंची और अपने साथ घटी पूरी घटना बताई और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महज़ तीन घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

ये भी पढ़ें:

कलबुर्गी में बीजेपी नेता के घर जाकर पार्टी की महिला कार्यकर्ता ने किया सुसाइड, जांच में जुटी पार्टी
बीमा का पैसा हड़पने के लिए पिता को 2 बार सांप से कटवाया, 6 करोड़ के लिए इंसानियत भूले 4 बेटे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।