1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. हैवानियत: भांजी के साथ खेलता था मामा, दिमाग में घुसा शैतान, दी ऐसी मौत, सुनकर रूह कांप जाएगी

हैवानियत: भांजी के साथ खेलता था मामा, दिमाग में घुसा शैतान, दी ऐसी मौत, सुनकर रूह कांप जाएगी

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Nov 02, 2024 04:46 pm IST,  Updated : Nov 02, 2024 07:38 pm IST

अपने ही मामा ने तीन साल की भांजी को ऐसी मौत दी जिसे सुनकर रूह कांप जाएगी। मामा ने कथित तौर पर खाने का लालच देकर भांजी को सुनसान जगह पर ले गया और रेप के बाद हत्या कर शव को दफना दिया। कैसे खुला राज, जानिए।

minor girl rape case- India TV Hindi
तीन साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या Image Source : प्रतीकात्मक फोटो

आंध्र प्रदेश: तिरुपति जिले के एक गांव में रिश्ते को शर्मसार करने वाली हैवानियत की एक घटना सामने आई है। तीन साल की एक छोटी सी बच्ची के साथ खेलने वाले मामा ने ही उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया और फिर उसकी हत्या कर उसके शव को दफना दिया। तिरुपति पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को इस जघन्य घटना की जानकारी दी। तिरुपति जिले के पुलिस अधीक्षक एल सुब्बारायडू के अनुसार, बच्ची का मामा 24 साल के नागराजू ने शुक्रवार की शाम को उसे कुछ खिलाने का लालच देकर एएम पुरम गांव में एक सुनसान जगह पर ले गया और उसने वहां बच्ची के साथ बलात्कार किया।

मामा ने दी बच्ची को दी ऐसी मौत

पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘नागराजू बच्ची के घर के पास ही रहता है और रोज उसके साथ आकर खेलता था। कल यानी शुक्रवार की शाम को भी वह बच्ची के साथ खेल रहा था और फिर उसे एक दुकान पर ले गया और वहां से खाने-पीने का कुछ सामान खरीदा। इसके बाद वह बच्ची को लालच देकर उसके घर से दूर एक सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसने बच्ची के साथ बलात्कार किया और फिर उसकी हत्या कर दी और शव को दफना दिया।

पुलिस की सख्ती से कबूला अपराध

अधिकारी ने बताया कि बच्ची जब काफी देर से नहीं दिखी तो उसके माता-पिता ने बच्ची की तलाश शुरू कर दी। आसपास के लोगों से उन्हें पता चला कि बच्ची को आखिरी बार नागराजू के साथ देखा था। फिर माता-पिता ने थाने में बच्ची के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने तुरंत गुमशुदगी का मामला दर्ज कर नागराजू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान नागराजू ने अपना अपराध कबूल कर लिया। रात करीब नौ बजे एक सरकारी स्कूल के पास जमीन में दफनाई गई बच्ची का शव बरामद किया गया।

अधिकारी ने बताया कि नागराजू के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को शनिवार को स्थानीय अदालत में पेश किया गया। तिरुपति के एसपी ने बताया कि वे त्वरित अदालत में इस मामले की सुनवाई कराने का अनुरोध करेंगे। 

(इनपुट-भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।