1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. VIDEO: युवक की हत्या कर सूटकेस में डाला, सीमेंट से कर दिया सील, मर्डर का जल्द होगा खुलासा

VIDEO: युवक की हत्या कर सूटकेस में डाला, सीमेंट से कर दिया सील, मर्डर का जल्द होगा खुलासा

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Jun 24, 2025 01:22 pm IST,  Updated : Jun 24, 2025 02:37 pm IST

छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक युवक का शव बक्से से बरामद हुआ है। बक्से के अंदर एक सूटकेस मिला है जिसमें शव को सीमेंट डालकर जमा दिया गया था। शव मिलने से हड़कंप मच गया है, जानें हत्या की वजह....

सूटकेस से बरामद हुई लाश- India TV Hindi
सूटकेस से बरामद हुई लाश

रायपुर: एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। डीडी नगर थाना क्षेत्र के इंद्रप्रस्थ इलाके में एक ट्रक के अंदर से एक युवक का शव बरामद किया गया है, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, युवक की बेरहमी से हत्या कर, उसका शव सूटकेस में सीमेंट डालकर जमा दिया गया फिर सील किए गए सूटकेस को एक टीन की पेटी में बंद कर, ट्रक में लादकर एक सुनसान इलाके में छोड़ दिया गया। जब ट्रक में रखे बक्से को खोला गया तो सबकी आंखें फटी रह गईं। शव सीमेंट डालकर जमाया गया था। 

ट्रंक में लाश, हो सकता है बड़ा खुलासा....

प्रारंभिक जांच और पूछताछ में सामने आया है कि पैसे के लेनदेन के चलते युवक की हत्या हुई है। फरार आरोपी वकील ने युवक की इतनी बेरहमी से हत्या की है। पुलिस ने वकील को हिरासत में ले लिया है। मृतक की पहचान रायपुर निवासी एक बंजारे के रूप में हुई है। पुलिस मामले में एक महिला और पुलिस को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दोनों ट्रंक खरीदने एक दुकान में गए थे। 

शव देखकर पुलिस की भी फटी रह गईं आंखें

घटना की जानकारी मिलते ही डीडी नगर थाना पुलिस, फोरेंसिक टीम और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपी या आरोपियों की पहचान की जा सके। इलाके में एक ट्रक लंबे समय से सुनसान इलाके में खड़ा है। पुलिस को संदेह है कि शव को छिपाने के उद्देश्य से ट्रक में रखा गया ताकि दुर्गंध से किसी को भनक न लगे। पुलिस के मुताबिक यह एक पूर्व नियोजित हत्या प्रतीत होती है।

मामले का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

युवक कौन है और कहां का रहने वाला है, इसकी जांच हो रही है लेकिन हत्या का तरीका और शव छिपाने की साजिश को देखते हुए यह मामला जघन्य अपराध और किसी बड़े मामले की तरफ इशारा कर रहा है।पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि किसी ने इलाके में संदिग्ध गतिविधि देखी हो या लापता व्यक्ति की जानकारी हो, तो तुरंत डीडी नगर थाना से संपर्क करें। यह भी आशंका जताई जा रही है कि मृत युवक रायपुर के ही किसी मोहल्ले या नजदीकी जिले का निवासी हो सकता है।

(रायपुर से सिकंदर खान की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।