1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. तेलंगाना के विकाराबाद ज़िले में मिला 16 वर्षीय किशोरी का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

तेलंगाना के विकाराबाद ज़िले में मिला 16 वर्षीय किशोरी का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 29, 2022 07:35 am IST,  Updated : Mar 29, 2022 07:35 am IST

तेलंगाना के विकाराबाद जिले में सोमवार को दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली 16 वर्षीय एक लड़की का शव मिला। पुलिस ने हत्या से पहले उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म होने की आशंका जताई है। 

16-year-old girl's body found in Telangana's Vikarabad district- India TV Hindi
16-year-old girl's body found in Telangana's Vikarabad district Image Source : सांकेतिक फोटो

Highlights

  • तेलंगाना के विकाराबाद ज़िले में मिला 16 वर्षीय किशोरी का शव
  • पुलिस ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई

हैदराबाद: तेलंगाना के विकाराबाद जिले में सोमवार को दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली 16 वर्षीय एक लड़की का शव मिला। पुलिस ने हत्या से पहले उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म होने की आशंका जताई है। अधिकारियों के मुताबिक, अंगदी चित्तम्पल्ली गांव के बाहर स्थानीय लोगों ने छात्रा का शव देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। 

उन्होंने बताया कि लड़की के सिर पर चोट के निशान हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच के आधार पर ऐसा प्रतीत होता है कि यह दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला है। उन्होंने कहा कि आरोपी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। इस बीच, तेलंगाना राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष वी सुनीता लक्ष्मा रेड्डी ने घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि आयोग दोषियों को सजा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेगा। इनपुट-भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।