1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. हैदराबाद में दो माह के बच्चे को माता-पिता ने 22,000 रुपये में बेचा

हैदराबाद में दो माह के बच्चे को माता-पिता ने 22,000 रुपये में बेचा

 Written By: Bhasha
 Published : May 24, 2020 07:13 pm IST,  Updated : May 24, 2020 07:13 pm IST

दंपति ने कुछ वित्तीय समस्या को लेकर और बच्चे के पिता की शराब की लत के चलते उसे बेचा था। पुलिस ने बताया कि हालांकि बच्चे की मां ने पुलिस से कहा कि उसके पति को शराब की लत है और वह बच्चे को बेचे जाने के लिये जिम्मेदार है।

Crime News- India TV Hindi
Crime News Image Source : INDIA TV

हैदराबाद. हैदराबाद में दो माह के एक बच्चे को उसके माता-पिता ने कथित तौर पर 22,000 रुपये में बेच दिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे मुक्त करा लिया। पुलिस ने शुरुआती जांच का जिक्र करते हुए बताया कि दंपति ने शनिवार रात बच्चे को कथित तौर पर बेच दिया। यह उनकी दूसरी संतान है, जिसका जन्म दो महीने पहले हुआ था।

दंपति ने कुछ वित्तीय समस्या को लेकर और बच्चे के पिता की शराब की लत के चलते उसे बेचा था। पुलिस ने बताया कि हालांकि बच्चे की मां ने पुलिस से कहा कि उसके पति को शराब की लत है और वह बच्चे को बेचे जाने के लिये जिम्मेदार है।

एक पुलिस अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पुलिस की एक टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर बच्चे को एक महिला के पास से बरामद किया और उसे बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘दंपति ने बच्चे को 22,000 रुपये में पड़ोस की एक महिला को बेचा था। दंपति ने एक कागज पर भी हस्ताक्षर किया था और बच्चे को शनिवार रात महिला को सौंपा था। ’’ उन्होंने बताया कि महिला को रविवार को पकड़ लिया गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।