1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. पति की मौत के बाद महिला ने इरशाद से बनाया अवैध संबंध, गला काटकर प्रेमी ने की हत्या

पति की मौत के बाद महिला ने इरशाद से बनाया अवैध संबंध, गला काटकर प्रेमी ने की हत्या

 Edited By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Apr 18, 2025 04:46 pm IST,  Updated : Apr 18, 2025 04:51 pm IST

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बीते दिनों एक महिला का कटा-फटा शव पुलिस को मिला था। पुलिस ने जांच की तो महिला की पहचान अंजू के रूप में हुई। पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि उसके पति की मौत 4 साल पहले हो गई थी। लेकिन फिर उसकी दोस्ती इरशाद से हुई, जिसने उसकी हत्या कर दी।

Irshad KILLED Anju by slitting her throat started a relationship after the death of her husband- India TV Hindi
हापुड़ में हत्या का आरोपी गिरफ्तार Image Source : INDIA TV

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में 15 अप्रैल को एक महिला का शव मिला था। इस मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस की जांच में पता चला है कि मुस्लिम लड़के से दोस्ती करने वाली अंजू को उसके मुस्लिम मित्र ने धारदार हथियार (दरांती) से गला काटकर मौत के घाट उतार दिया। पहले तो मृतका के दोस्त ने चाकू से महिला पर वार किया फिर दरांती से वार कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी की पहचान इरशाद के रूप में हुई है। इरशाद करीब डेढ़ साल से महिला के संपर्क के संपर्क में था और दोनों के बीच अवैध संबंध थे। बता दें कि मृतक महिला अंजू के पति की मौत के बाद इरशाद ने ही उसे प्रपोज किया था, जिसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ गई थीं। 

टैटू से पुलिस ने की शिनाख्त

दरअसल पुलिस को शिवगढ़ी मोहल्ले के श्मशान घाट की खाली जमीन पर एक अज्ञात महिला का शव मिला। शव के गले पर और शरीर पर अनेक चोट के निशान थे। महिला का गला धारदार हथियार से काटा गया था। महिला के हाथ पर बने टैटू से पुलिस ने महिला की शिनाख्त की और उसकी पहचान अंजू पत्नी स्वर्गीय बंटी के रूप में हुई जो मूल रूप से हापुड़ कोतवाली नगर के कन्हैयापूरा की रहने वाली है। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि इरशाद नाम के 20 वर्षीय लड़के के साथ 35 वर्षीय अंजू की दोस्ती करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। इसी दौरान दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए।

इरशाद ने की अंजू की हत्या

आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह टाइल पत्थर लगाने का मिस्त्री है और अंजू से उसकी दोस्ती करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। अंजू के पति की मौत करीब 4 साल पहले हो गई थी। आरोपी इरशाद की बात अक्सर महिला से फोन पर होती रहती थी और दोनों एक दूसरे से मिलते-जुलते भी थे, जिस दौरान दोनों के बीच कई बार शारीरिक संबंध भी बनें। अंजू खर्च के लिए उससे पैसे मांगा करती थी। इसी दौरान 14 अप्रैल की दोपहर आरोपी इरशाद अंजू को मोटरसाइकिल पर बिठाकर ले गया। इस दौरान उसके पास गन्ना छीलने वाला दरांत और चाकू था। इसके बाद वह उसे हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर एक फैक्ट्री के सामने श्मशान घाट की जमीन पर  ले गया, जहां दोनों अक्सर मिला करते थे। इस दौरान उसने पहले तो अंजू से बातचीत की और उसके बाद अंजू के शरीर पर एक के बाद एक कई वार किए और उसकी हत्या कर दी। इसके बाद घटना को अंजाम देकर उसने महिला को फोन और दरांती को नाले में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अब कार्रवाई की जा रही है।

(रिपोर्ट- निशांक शर्मा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।