1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. पति ने पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटे को काटा, इसके खुद की ले ली जान

पति ने पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटे को काटा, इसके खुद की ले ली जान

 Published : Nov 20, 2022 11:15 pm IST,  Updated : Nov 20, 2022 11:15 pm IST

जमशेदपुर में एक पति ने अपनी ही पत्नी और 10 साल के बच्चे का हत्या कर दिया। इसके बाद वो खुद की भी जान ले ली। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों के दोपहर में लड़ाई हुई थी.

पति ने अपनी ही पत्नी और 10 साल के बच्चे का हत्या कर दिया।- India TV Hindi
पति ने अपनी ही पत्नी और 10 साल के बच्चे का हत्या कर दिया। Image Source : FILE PHOTO

झारखंड के जमशेदपुर में एक युवक ने अपनी पत्नी और बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इसके बाद युवक खुद की भा जान ले ली। ये घटना शहर के सबटाउन की बताई जा रही है। इस तरह की घटना होने से इलाके में दहशत का माहौल छा गया है। जानकारी के मुताबिक, पॉश इलाके में हुई इस वारदात से शहर में सनसनी है। 

दोनों के बीच लड़ाई शुरू हुई 

इस मामले को लेकर पुलिस ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दी है। हालांकि स्थानीय लोगों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच रोज लड़ाई झगड़े हो रहे थे। वहीं ये परिवार आदित्यपुर में रेंट के मकान में रह रहे थे। आगे लोगों ने बताया कि इमानुएल टेलेरा (50 वर्ष) और उसकी पत्नी अनिमा एरे (45 वर्ष) के बीच रविवार सुबह किसी बात को लेकर तेज बहस हो रही थी। अनिमा एरे रांची में ईएसआई हॉस्पिटल में नर्स का काम करती थीं। रविवार की छुट्टी पर वह घर आई थी। घर आते ही उसका पति से झगड़ा हो गया। 

तीनों खुन से लथपथ 
काफी समय बीत जाने के बाद शाम चार-पांच बजे के बाद से घर के भीतर से कोई आवाज न आने पर पड़ोसियों को अनहोनी का संदेह हुआ। दरवाजे पर दस्तक देने के बाद भी कोई हलचल नहीं हुई। तब पुलिस को सूचना देकर पड़ोसियों ने मकान का दरवाजा तोड़ा। अंदर का दृश्य देखकर लोग दहल उठे।

इमानुएल टेलेरा, अनिमा एरे और उनका दस वर्षीय पुत्र अंकन टेलेरो खून से लथपथ थे और तड़प रहे थे। इसी बीच पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन हॉस्पिटल ले जाने के पहले ही तीनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। मौके से धारदार हथियार भी बरामद किया गया गया है। वारदात की खबर पाकर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस ने हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।