1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. Jharkhand Crime: भाई को बुलाकर बहन ने ली जान, आंगन में दफनाई लाश, डेढ़ महीने बाद हुआ खुलासा

Jharkhand Crime: भाई को बुलाकर बहन ने ली जान, आंगन में दफनाई लाश, डेढ़ महीने बाद हुआ खुलासा

 Edited By: Malaika Imam
 Published : Sep 10, 2022 08:27 pm IST,  Updated : Sep 10, 2022 08:36 pm IST

Jharkhand Crime: बताया गया कि रांची में विद्युत निगम में काम करने वाले नरेश महतो का 21 वर्षीय पुत्र बीते 30 जून से लापता था। उसकी गुमशुदगी के संबंध में रांची के चुटिया थाने में एफआईआर (FIR) दर्ज कराई गई थी।

Jharkhand Crime- India TV Hindi
Jharkhand Crime Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

Highlights

  • 21 वर्षीय युवा भाई की बहन ने की हत्या
  • क्वार्टर के आंगन में दफना दी भाई की लाश
  • आंगन से लाश निकालने की तैयारी चल रही

Jharkhand Crime: झारखंड के रामगढ़ जिले के पतरातू में एक महिला ने अपने 21 वर्षीय युवा भाई की हत्या कर उसकी लाश क्वार्टर के आंगन में दफना दी। महिला इस क्वार्टर में अकेली रहती है। इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा डेढ़ महीने बाद हुआ है। पुलिस ने हत्या की आरोपी चंचला कुमारी को हिरासत में ले लिया है। उसकी निशानदेही पर आंगन से लाश निकालने की तैयारी चल रही है।

रांची के चुटिया थाने में FIR दर्ज कराई गई थी

बताया गया कि रांची में विद्युत निगम में काम करने वाले नरेश महतो का 21 वर्षीय पुत्र बीते 30 जून से लापता था। उसकी गुमशुदगी के संबंध में रांची के चुटिया थाने में एफआईआर (FIR) दर्ज कराई गई थी। रोहित के मोबाइल के अंतिम लोकेशन के आधार पर पुलिस छानबीन में जुटी थी। जांच में उसका लास्ट लोकेशन पतरातू पाया गया। यहां रोहित की बहन चंचला कुमारी पीटीपीएस (पतरातू थर्मल पावर स्टेशन) के एक क्वार्टर में अकेली रहती है। 

Representative Image
Image Source : REPRESENTATIVE IMAGERepresentative Image

30 जून को फोन पर भाई को अपने पास बुलाया

पुलिस ने उससे कड़ाई के साथ पूछताछ की तो उसने भाई की हत्या कर उसे आंगन में दफनाने की बात स्वीकार कर ली। उसने बताया है कि 30 जून को फोन पर भाई रोहित को अपने पास बुलाया। उससे पूछताछ जारी है, लेकिन अभी यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि उसने ऐसा क्यों किया? युवक का शव मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बाहर निकाला जाएगा। वारदात की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए हैं। मारे गए युवक के परिजन भी रांची से वहां पहुंचे हैं। परिजनों को आशंका है कि इस हत्या में कुछ और लोग संलिप्त हो सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।