1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. जमीनी रंजिश को लेकर भाई ने भाई को मारी गोली, हुई मौत

जमीनी रंजिश को लेकर भाई ने भाई को मारी गोली, हुई मौत

 Published : Dec 17, 2022 02:43 pm IST,  Updated : Dec 17, 2022 02:44 pm IST

जमीनी विवाद को लेकर झारखंड में एक भाई ही अपने भाई का दुश्मन बन गया। मामला इतना बढ़ा की भाई ने दूसरे भाई को गोली मार दी। मौके पर ही युवक की मौत हो गई है।

Representational Image- India TV Hindi
Representational Image Image Source : FILE PHOTO (PTI)

आए दिन जमीनी विवाद से संबधिंत खबरें आती ही रहती है। लेकिन इस बार भाई-भाई ही आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि एक भाई ने दूसरे भाई को गोली मार दी। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। झारखंड के लातेहार सदर थाना क्षेत्र के नावागढ़ गांव में जमीन विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात बीती रात की है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिस्टल लहराते हुए फरार हो गया। सूचना मिलने पर शनिवार को पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया गया है। 

क्या था मामला

दरअसल, मनोज प्रसाद बीती रात अपने छोटे भाई दिलीप प्रसाद के घर जमीन के कागजात मांगने गया था। कागजात नहीं देने पर उसने पिस्टल निकाल कर गोली चला दी। गोली दिलीप प्रसाद के गर्दन में लगी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था।

बता दें कि कुछ दिन पहले गांव में बैठी पंचायत में मसले को सुलझा दिया गया था। इसी बीच शुक्रवार की रात एक बार फिर विवाद होने के बाद यह वारदात सामने आई। पुलिस निरीक्षक सह सदर थाना प्रभारी चंद्रशेखर चौधरी ने बताया कि आरोपी युवक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक दिलीप के घरवालों के बयान पर एफआईआर दर्ज की जा रही है। आगे की जांच चल रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।