1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. झारखंड: जमशेदपुर में स्कूल वैन ड्राइवर ने नर्सरी की बच्ची से किया रेप, हुआ गिरफ्तार

झारखंड: जमशेदपुर में स्कूल वैन ड्राइवर ने नर्सरी की बच्ची से किया रेप, हुआ गिरफ्तार

 Published : Aug 11, 2024 11:35 pm IST,  Updated : Aug 11, 2024 11:35 pm IST

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में नर्सरी कक्षा की एक छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। 30 साल के स्कूल वैन चालक को गिरफ्तार किया गया है।

Rape- India TV Hindi
बच्ची से रेप Image Source : REPRESENTATIVE PIC

जमशेदपुर: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में नर्सरी कक्षा की एक छात्रा के साथ रेप करने के आरोप में 30 साल के स्कूल वैन चालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। यह घटना शुक्रवार को शहर के मानगो इलाके में घटी। 

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस अधीक्षक (नगर एवं ग्रामीण) ऋषभ गर्ग ने कहा कि शनिवार को पीड़िता की मां द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के तीन घंटे के भीतर ही पुलिस की एक विशेष टीम ने मानगो थानाक्षेत्र के दाईगुट्टू निवासी आरोपी जयश्री तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने बताया कि साढ़े तीन साल की बच्ची की मेडिकल जांच कराई गई और आरोपी चालक को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को स्कूल से घर वापस आने के बाद नाबालिग पीड़िता ने पेट दर्द की शिकायत की और बताया कि कैसे उसकी स्कूल वैन के चालक ने यह जघन्य अपराध किया। 

उन्होंने बताया कि कल सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने पुलिस की एक विशेष टीम गठित की और उन्हें यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार अपराधी को पकड़ने का निर्देश दिया। 

उन्होंने बताया कि आरोपी चालक को पकड़ने से पहले घटना का ब्यौरा जुटाने के लिए एक महिला पुलिस अधिकारी को पीड़िता के घर भेजा गया। एसपी ने बताया कि स्कूल वैन को जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और पीड़ित परिवार को एक हफ्ते के भीतर आरोप पत्र दाखिल करने का आश्वासन दिया है। (इनपुट: भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।