1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. कौशांबी: देवरानी-जेठानी ने एक-दूसरे के परिजनों पर लगाया गैंगरेप का आरोप, पुलिस बोली- 'जमीन के लिए पहले से लड़ रहे'

कौशांबी: देवरानी-जेठानी ने एक-दूसरे के परिजनों पर लगाया गैंगरेप का आरोप, पुलिस बोली- 'जमीन के लिए पहले से लड़ रहे'

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Jun 09, 2025 01:22 pm IST,  Updated : Jun 09, 2025 01:27 pm IST

पहले देवरानी ने अपने जेठ और चचिया ससुर पर गैंगरेप का आरोप लगाया। इसके बाद जेठानी ने भी देवरानी के भाइयों पर गैंगरेप का मुकदमा लगा दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर ली हैं और दोनों पीड़िताओं का मेडिकल कराया जा रहा है।

police station- India TV Hindi
थाना सराय अकिल में दोनों पक्षों ने FIR कराई है Image Source : INDIA TV

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में देवरानी और जेठानी ने एक साथ गैंगरेप के मुकदमे दर्ज कराए हैं। दोनों ने अलग-अलग एफआईआर लिखवाई हैं, जिनमें आरोपी भी अलग-अलग हैं, लेकिन दोनों मामलों में आरोपी रिश्तेदार ही हैं। देवरानी ने अपने जेठ और दो चचिया ससुर के खिलाफ बस डिपो के पास खेत में सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। वहीं, जेठानी ने देवरानी के दो भाइयों पर घर के अंदर घुसकर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। मामला बेहद उलझा हुआ है, और पुलिस भी जांच में जुटी है। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद बताया है कि दोनों पक्षों के बीच जमीन विवाद चल रहा है।

देवरानी के आरोप

देवरानी ने अपने जेठ और उसके साथियों पर अगवा कर गैंगरेप का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि पांच जून को वह पटेल चौराहा गई थी। तभी उसका जेठ अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा। तीनों उसे अगवा कर सुनसान जगह ले गए और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस दौरान उसके गले में तमंचा रखकर जबरन नशीली दवाएं उसे खिलाई गईं। घटना के बाद होश आने पर उसने चिल्लाना शुरू किया। उसके हाथ-पैर बंधे थे। पुलिस ने आकर उसे आजाद कराया और उसका इलाज कराया। इसके बाद उसकी रिपोर्ट लिखी।

जेठानी के आरोप

जब जेठ और उसके परिजनों को इसकी भनक लगी तो उनके भी होश उड़ गए। इसके बाद जेठ की पत्नी, यानी जेठानी ने भी पुलिस को तहरीर दे दी। जेठानी का आरोप है कि 6 जून की रात वो घर में अकेली थी। तभी देवरानी के दो सगे भाई घर में घुस आए। दोनों ने मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से जमीन का विवाद भी चल रहा है।

(कौशाम्बी से अयमन अहमद की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।