सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती के बाद एक युवती से शादी का झूठा वादा कर उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में शनिवार को बेंगलुरु से एक व्लॉगर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान जुनैद के रूप में हुई है और वह मलप्पुरम का निवासी है।
पुलिस के अनुसार, जुनैद मलाप्पुरम और आसपास के इलाकों के विभिन्न होटल में करीब दो साल से युवती का कथित तौर पर यौन शोषण कर रहा था। उसने बताया कि आरोपी ने युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें भी लीं और उसे धमकाने के लिए इसका इस्तेमाल किया।
पीड़िता की शिकायत के बाद मलप्पुरम पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी का पता लगाया। पुलिस ने कहा कि वह गिरफ्तारी से बचने के लिए विदेश भागने की फिराक में था। पुलिस टीम ने बेंगलुरु हवाई अड्डे के पास से आरोपी को शनिवार तड़के गिरफ्तार कर लिया।
व्लॉगर (Vlogger) एक ऐसा व्यक्ति होता है, जो वीडियो ब्लॉग (video blog) बनाता है। यह शब्द 'वीडियो' (video) और 'ब्लॉगर' (blogger) से मिलकर बना है। व्लॉगर अपने जीवन, अनुभवों, रुचियों, यात्राओं, या किसी खास विषय पर वीडियो बनाकर उसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स जैसे यूट्यूब और इंस्टाग्रामपर साझा करते हैं। ये वीडियो मनोरंजन, जानकारी, या प्रेरणा देने के उद्देश्य से हो सकते हैं।
(भाषा के इनपुट के साथ)
संपादक की पसंद