1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. JNU में देर रात लड़कियों के अपहरण की कोशिश, पुलिस ने दर्ज की शिकायत

JNU में देर रात लड़कियों के अपहरण की कोशिश, पुलिस ने दर्ज की शिकायत

 Published : Jun 07, 2023 12:46 pm IST,  Updated : Jun 07, 2023 12:46 pm IST

इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस ने बताया है कि मामले की शिकायत दर्ज कर ली गई है। पुलिस के अनुसार घटना JNU कैंपस में हुई है लेकिन आरोपी विश्वविद्यालय के नहीं हैं।

JNU, Delhi- India TV Hindi
JNU में देर रात लड़कियों के अपहरण की कोशिश Image Source : FILE

नई दिल्ली: भारत की टॉप-10 विश्वविद्यालयों में से एक विश्वविद्यालय जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय अक्सर चर्चा में बना रहता है। आज भी भी JNU चर्चा में है लेकिन एक घटना की वजह से। यहां मंगलवार देर रात एक कार से दो छात्राओं का अपहरण करने के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्राओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इसके साथ ही दोनों छात्रों ने JNU के कुलपति से ही शिकायत की है। 

सफ़ेद रंग की कार में आये थे आरोपी 

इस मामले में दिल्ली पुलिस ने बताया है कि दो शिकायतें मिली हैं। एक शिकायत शारीरिक शोषण और दूसरी छेड़छाड़ और अपहरण के कोशिश की मिली है। दोनों शिकायतों पर केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों ही मामलों में आरोपी और वाहन एक ही थे और उनकी पहचान कर ली गई है। आगे की जांच जारी है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी एक सफ़ेद रंग की स्विफ्ट डिजायर में सवार थे।

रात 1 के करीब हुई थी घटना 

जानकारी के अनुसार, रात करीब एक बजे परिसर में एक सड़क पर दो छात्राएं टहल रहीं थीं। इसी दौरान हरियाणा नंबर की सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार में आए तीन लड़कों ने दोनों छात्राओं कोई खींचकर कार में बैठाने का प्रयास किया। हालांकि आरोपित उनका अपहरण करने में सफल नहीं हो सके और भाग गए। वहीं इस मामले में छात्र संघ ने आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द ना होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।