1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. विशाखापत्तनम में कानून की छात्रा से गैंगरेप की वारदात, 4 आरोपी गिरफ्तार

विशाखापत्तनम में कानून की छात्रा से गैंगरेप की वारदात, 4 आरोपी गिरफ्तार

 Published : Nov 20, 2024 01:45 pm IST,  Updated : Nov 20, 2024 01:45 pm IST

आंध्र प्रदेश में लॉ की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में पीड़िता का प्रेमी और उसके तीन करीबी दोस्त शामिल हैं।

सांकेतिक फोटो।- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : PTI

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में लॉ की पढ़ाई कर रही एक छात्रा से कथित तौर पर गैंगरेप की वारदात की घटना सामने आई है। छात्रा का आरोप है कि उसके साथ सामूहिक बलात्कार करने के बाद कुछ आपत्तिजनक वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल भी किया गया है। पुलिस ने बताया है कि उसने इस मामले में कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपनी प्रेस रिलीज में बताया है कि 4 लोगों को छात्रा से कथित बलात्कार और इसके बाद उसे ब्लैकमेल करने के लिए इस घटना की रिकॉर्डिंग करने के आरोप में पकड़ा गया है।

प्रेमी और उसके दोस्तों पर आरोप

लॉ की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप उसके प्रेमी और तीन करीबी दोस्तों पर लगा है। पुलिस ने ये भी बताया है कि मुख्य आरोपी और छात्रा के बीच एक साल से ज्यादा वक्त से रिश्ता था। आरोप के मुताबिक, आरोपी छात्रा को अपने दोस्त के कमरे पर ले गया था जहां पर उसका यौन उत्पीड़न किया गया। बाद में अन्य आरोपियों ने मौके पर आ कर मुख्य आरोपी और छात्रा का वीडियो बना लिया। इसके बाद छात्रा को आरोपियों द्वारा उसका अश्लील वीडियो शेयर करने की धमकी दी गई और कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया।

छात्रा ने की आत्महत्या की कोशिश

पुलिस ने जानकारी दी है कि छात्रा महीनों से हो रहे उत्पीड़न से तंग आ गई और उसने बीते 18 नवंबर को आत्महत्या का भी प्रयास किया था। हालांकि, उसके पिता ने उसे बचा लिया। इसके बाद पीड़िता ने अपनी आपबीती परिवार के साथ में साझा की और तब जाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

किन धाराओं में दर्ज हुआ केस

पुलिस ने इस घटना में गिरफ्तार किए गए आरोपियों के ऊपर आईटी अधिनियम 2000 से 2008 की धारा 67 (ए) सहित भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 70(1), 77, 351(2), 69 और 75(1) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, मामले से जुड़े चारों आरोपियों को गिरफ्तार करके रिमांड पर लिया गया है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- शादी के पहले ही दिन कर दी पत्नी की हत्या, कूड़े के ढेर में फेंकी लाश, रद्दी कागज से ढक दिया

रायपुर में डबल मर्डर से सनसनी, भीड़ के बीच चाकू से गोदकर दो की हत्या, खड़े देखते रहे लोग-VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।