1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. महिला दबंग ने साथियों के साथ मिलकर हिस्ट्रीशीटर को किया नंगा, पीटते हुए बनाई वीडियो, फिर मारी गोली

महिला दबंग ने साथियों के साथ मिलकर हिस्ट्रीशीटर को किया नंगा, पीटते हुए बनाई वीडियो, फिर मारी गोली

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 03, 2020 01:52 pm IST,  Updated : Sep 03, 2020 01:52 pm IST

लखनऊ के PGI थानाक्षेत्र में बुधवार को हुई हत्या के मामले में पुलिस ने एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

महिला दबंग ने साथियों के साथ मिलकर हिस्ट्रीशीटर को किया नंगा, पीटते हुए बनाई वीडियो, फिर मारी गोली- India TV Hindi
महिला दबंग ने साथियों के साथ मिलकर हिस्ट्रीशीटर को किया नंगा, पीटते हुए बनाई वीडियो, फिर मारी गोली Image Source : VIDEO SCREENSHOT

लखनऊ (उत्तर प्रदेश): लखनऊ के PGI थानाक्षेत्र में बुधवार को हुई हत्या के मामले में पुलिस ने एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम मनीष यादव और पलक ठाकुर हैं। इन्होंने हत्या से पहले मृतक शख्स को निर्वस्त्र कर खूब पीटा और फिर बाद में गोली मार दी। मृतक का नाम दुर्गेश यादव है, वह भी हिस्ट्रीशीटर है। आरोपियों ने दुर्गेश की पिटाई का वीडियो भी बनाया था।

वीडियो के आधार पर ही पुलिस ने मनीष और पलक को गिरफ्तार किया है। वीडियो में पलक ठाकुर अपने साथी के साथ शख्स को पीटती हुई नजर आ रही है। वीडियो में पलक के साथ एक और शख्स है, जो दुर्गेश को पीटने में उसका साथ दे रहा है जबकि एक दूसरा साथी इस दौरान वीडिया रिकॉर्ड कर रहा था। वीडियो में पलक के साथ जो शख्स दुर्गेश को पीट रहा है, उसका नाम मनीष है।

दरअसल, मृतक दुर्गेश का आरोपियों के साथ पैसों को लेकर विवाद था। उसी विवाद के कारण यह हत्या की गई है। दोनों पक्षों में पैसों के लेन-देन का पेंच फंसा था। जानकारी के मुताबिक, दुर्गेश ने सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 90 लाख रुपये ले रखे थे। इन्हें पैसों के कारण विवाद हुआ और फिर यह विवाद मारपीट और हत्याकांड तक पहुंच गया।

जानकारी के अनुसार, लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र के सेक्टर 14 की वृंदावन कॉलोनी में किराए पर रहने वाले दुर्गेश यादव की बुधवार को उसी के घर में गोली मारकर हत्या कर दी। यह लोग दुर्गेश से मिलने के बहाने से घर में आए थे। बता दें घटना के बाद दुर्गेश को ट्रामा में भर्ती कराया गया था, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी मनीष यादव और पलक ठाकुर को गिरफ्तार किया। 

पुलिस ने आरोपियों के पास से ही दुर्गेश की पिटाई का वीडियो बरामद किया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पहले पलक और मनीष ने दुर्गेश को निर्वस्त्र किया और फिर मन भरकर पीटा। वीडियो में पलक लगातार मृतक को मार रही है और रुपयों के बारे में पूछ रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।