1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. लखनऊ: बहन की हत्या कर शव रसोईघर के फर्श के नीचे छुपाया; आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ: बहन की हत्या कर शव रसोईघर के फर्श के नीचे छुपाया; आरोपी गिरफ्तार

 Published : Dec 26, 2022 11:43 pm IST,  Updated : Dec 26, 2022 11:43 pm IST

हिमांशु ने कहा कि उसकी बहन का किसी युवक से प्रेम प्रसंग था और उसने उससे उस युवक से मिलने से मना किया था लेकिन वह नहीं मान रही थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक शिवानी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

हत्या- India TV Hindi
हत्या Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

लखनऊ: लखनऊ के सैरपुर क्षेत्र में शराब पीने से मना करने पर एक युवक ने अपनी बहन की दुपट्टे से गला घोंट कर हत्या कर दी और उसका शव रसोईघर के फर्श के नीचे दफन कर दिया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि रविवार की रात पुलिस को किसी ने फोन पर 20 वर्षीय शिवानी नामक युवती की हत्या की सूचना दी इसके आधार पर पुलिस ने सोमवार को सैरपुर क्षेत्र के निवासी 22 वर्षीय हिमांशु के घर पहुंच कर उससे पूछताछ की तो उसने अपनी बहन की हत्या करने और उसका शव रसोई घर के फर्श के नीचे दबा देने का गुनाह कुबूल कर लिया।

उन्होंने बताया कि हिमांशु की निशानदेही पर पुलिस ने शिवानी का शव बरामद कर लिया है। हिमांशु ने अपने इकबालिया बयान में कहा कि उसकी बहन उसे शराब पीने से मना करती थी। शनिवार रात भी वह शराब पीकर आया था, जिस पर उसने झगड़ा किया था, जिससे तैश में आकर उसने दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

हिमांशु ने यह भी कहा कि उसकी बहन का किसी युवक से प्रेम प्रसंग था और उसने उससे उस युवक से मिलने से मना किया था लेकिन वह नहीं मान रही थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक शिवानी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।