1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. पुणे: लोनावला में डबल मर्डर से सनसनी, शिवसेना नेता और उसके सहयोगी की हत्या

पुणे: लोनावला में डबल मर्डर से सनसनी, शिवसेना नेता और उसके सहयोगी की हत्या

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 26, 2020 02:48 pm IST,  Updated : Oct 26, 2020 02:50 pm IST

पुणे जिले के पर्यटक स्थल लोनावला में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है। शहर में 12 घंटे के भीतर हत्या की दो वारदात होने से यहां के लोगों में दहशत का माहौल है।

Pune, lonavala- India TV Hindi
पुणे: लोनावला में डबल मर्डर से सनसनी, शिवसेना नेता और उसके सहयोगी की हत्या Image Source : PTI

पुणे: पुणे जिले के पर्यटक स्थल लोनावला में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है। शहर में 12 घंटे के भीतर हत्या की दो वारदात होने से यहां के लोगों में दहशत का माहौल है। पहली हत्या शिवसेना के पूर्व शहर अध्यक्ष एवं व्यापारी राहुल शेट्टी की हुई है और दूसरी उनके सहयोगी गणेश नायडू की। दोनों की हत्या अज्ञात हमलारों ने की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

जानकारी के मुताबिक शिवसेना नेता राहुल शेट्टी की जयचंद चौक पर स्थित कार्यालय के पास हत्या कर दी गई। यह घटना आज सुबह 9.30 बजे घटी। अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर और धारदार हथियार से वार करके राहुल शेट्टी की हत्या की। वहीं इससे पहले शेट्टी के सहयोगी गणेश नायडू की रविवार रात 11.30 बजे हनुमान टेकड़ी के पास धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। 

12 घंटे के भीतर लगातार दो मर्डर से पूरा लोनावला थर्रा गया है। पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। पुणे ग्रामीण पुलिस के लिए दोनों हत्याओं की गुत्थी सुलझाना किसी चुनौती से कम नहीं होगी। लोनावला पुलिस हत्यारों की तलाश में जुट गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।