1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. प्रपोजल ठुकराने पर शख्स ने लड़की पर कई बार चाकू से किया हमला, तेजाब डालकर हुआ फरार

प्रपोजल ठुकराने पर शख्स ने लड़की पर कई बार चाकू से किया हमला, तेजाब डालकर हुआ फरार

 Edited By: Amar Deep
 Published : Feb 14, 2025 07:06 pm IST,  Updated : Feb 14, 2025 07:06 pm IST

आंध्र प्रदेश में एक शख्स ने युवती पर कई बार चाकू से हमला किया। इसके बाद उसने लड़की पर तेजाब से हमला किया और मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि लड़की ने हाल ही में युवक का प्रेम प्रस्ताव ठुकरा दिया था।

प्रपोजल ठुकराने पर शख्स ने चाकू से किया हमला।- India TV Hindi
प्रपोजल ठुकराने पर शख्स ने चाकू से किया हमला। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

पेरमपल्ली: आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या जिले में एक बेहद ही खौफनाक वारदात का मामला सामने आया है। यहां प्रेम में ठुकराए जाने पर एक व्यक्ति ने एक युवती पर कई बार चाकू से हमला किया। इतना ही नहीं शख्स ने युवती पर तेजाब से हमला कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को घटना के बारे में जानकारी दी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शख्स ने युवती पर हमला इसलिए किया, क्योंकि युवती (22) ने उसका प्रेम का प्रस्ताव ठुकरा दिया था। हाल ही में उसकी किसी अन्य व्यक्ति से सगाई हो गई थी। 

हाल ही में हुई थी सगाई

वहीं अन्नामय्या जिले के पुलिस अधीक्षक बी. कृष्ण राव ने बताया कि मदनपल्ले निवासी गणेश (24) ने शुक्रवार सुबह करीब सात बजे गुर्रमकोंडा मंडल के पेरमपल्ली गांव में युवती पर हमला किया। घटना के समय युवती के माता-पिता मवेशियों की देखरेख करने गए हुए थे। एसपी बी. कृष्ण राव ने बताया, ‘‘युवती की हाल ही में सगाई हुई थी और उसने गणेश से कहा कि वह अब उसके साथ रिश्ता नहीं रखना चाहती।’’ 

पूरी तैयारी के साथ गया था युवक

एसपी ने बताया कि युवती ने सुबह गणेश को बातचीत करने के लिए घर बुलाया था। गणेश पूरी योजना के साथ उससे मिलने गया और मुलाकात के दौरान दोनों के बीच बहस हो गई। उन्होंने बताया कि गणेश ने इसी बीच उस पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद उस पर तेजाब से हमला किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी फरार हो गया है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। इस बीच, पुलिस ने स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद घायल लड़की को बेहतर इलाज के लिए बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती कराया। 

सात बार चाकू से किया हमला 

एसपी बी. कृष्ण राव ने बताया कि लड़की को सात बार चाकू घोंपा गया और तेजाब से किए गए हमले में वह झुलस गई। हमले की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों को हमलावर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। आधिकारिक बयान में मुख्यमंत्री के हवाले से कहा गया, ‘‘पीड़िता के बेहतर इलाज के लिए सभी कदम उठाए जाएं। सरकार पीड़िता और उसके परिवार के साथ खड़ी रहेगी।’’ (इनपुट- पीटीआई)

यह भी पढ़ें- 

शख्स ने ऑनलाइन मंगवाया Laptop, बॉक्स खोलते ही उड़ गए होश; आप भी देखें Unboxing का वीडियो

नहीं बचेगा संभल का कोई गुनहगार, पुलिस ने पूरे शहर में लगवाए 74 संदिग्धों के पोस्टर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।