1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नहीं बचेगा संभल का कोई गुनहगार, पुलिस ने पूरे शहर में लगवाए 74 संदिग्धों के पोस्टर

नहीं बचेगा संभल का कोई गुनहगार, पुलिस ने पूरे शहर में लगवाए 74 संदिग्धों के पोस्टर

 Edited By: Amar Deep
 Published : Feb 14, 2025 06:42 pm IST,  Updated : Feb 14, 2025 07:42 pm IST

बीते साल संभल में हुई हिंसा के 74 संदिग्धों की तस्वीरें सामने आई हैं। पुलिस ने इन तस्वीरों का पोस्टर बनवाया है और शहर भर में विभिन्न इलाकों में इन पोस्टर्स को लगाया गया है।

शहर में लगवाए 74 संदिग्धों के पोस्टर।- India TV Hindi
शहर में लगवाए 74 संदिग्धों के पोस्टर। Image Source : INDIA TV

संभल: यूपी के संभल जिले में हुई हिंसा के मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। वहीं अब पुलिस ने अपराधियों को खोजने के लिए शहर भर में पोस्टर लगाना शुरू कर दिया है। पुलिस ने पिछले साल 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा के मामले में संदिग्ध रूप से शामिल 74 लोगों के पोस्टर पूरे शहर में लगवाए हैं। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। शहर भर में पुलिस द्वारा लगवाए गए संदिग्धों के पोस्टर का वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल सभी संदिग्धों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इसके लिए स्थानीय लोगों की भी मदद ली जा रही है।  

सीसीटीवी फुटेज से निकाले गए पोस्टर

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि सीसीटीवी फुटेज में कैद की गई तस्वीरों से बने पोस्टरों को आरोपियों की पहचान करने में मदद के लिए विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शित किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) श्रीश चंद्र ने संवाददाताओं को बताया, "सीसीटीवी में दिख रहे लोग सीधे तौर पर हिंसा में शामिल थे। उनकी पहचान की पुष्टि होनी बाकी है, इसलिए उन्हें पहचानने में जनता की मदद लेने के लिए पोस्टर लगाए गए हैं।" उन्होंने कहा कि इन 74 उपद्रवियों की पहचान करने के लिए विश्वसनीय सुबूत देने वाले मुखबिरों को नकद पुरस्कार दिया जाएगा। 

शहर के बाहरी इलाकों में भी लगे पोस्टर

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) श्रीश चंद्र ने कहा कि पोस्टर न केवल संभल के शहरी इलाकों में बल्कि विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर भी लगाए गए हैं, ताकि लोगों तक अधिक से अधिक लोगों को पहुंचाया जा सके। पुलिस के अनुसार संभल हिंसा मामले में 76 आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। संभल शहर के कोट गर्वी इलाके में शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान हिंसा भड़क उठी थी। इसमें चार नागरिकों की मौत हो गई थी और सुरक्षाकर्मियों सहित कई अन्य घायल हो गए थे। (इनपुट- रोहित व्यास और पीटीआई)

यह भी पढ़ें- 

शख्स ने ऑनलाइन मंगवाया Laptop, बॉक्स खोलते ही उड़ गए होश; आप भी देखें Unboxing का वीडियो

मणिपुर में कभी भी बन सकती है BJP की नई सरकार, संबित पात्रा ने राष्ट्रपति शासन लागू होने पर दिया बयान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।