1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. कहासुनी के दौरान शख्स ने अपनी पत्नी और बेटी पर किया हमला, बच्ची की मौत

कहासुनी के दौरान शख्स ने अपनी पत्नी और बेटी पर किया हमला, बच्ची की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 13, 2020 05:12 pm IST,  Updated : Sep 13, 2020 05:12 pm IST

उत्तर प्रदेश के नोएडा के बरौला गांव में रविवार की सुबह आपसी झगड़े के बाद एक व्यक्ति ने पत्नी और 3 साल की बेटी पर जानलेवा हमला कर दिया।

Man Attacked Wife, Man Attacked Daughter, Man Killed Daughter, Husband Attacked Wife- India TV Hindi
नोएडा के बरौला गांव में रविवार की सुबह आपसी झगड़े के बाद एक व्यक्ति ने पत्नी और 3 साल की बेटी पर जानलेवा हमला कर दिया। Image Source : PIXABAY REPRESENTATIONAL

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा के बरौला गांव में रविवार की सुबह आपसी झगड़े के बाद एक व्यक्ति ने पत्नी और 3 साल की बेटी पर जानलेवा हमला कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना में जहां बच्ची की मौत हो गई है वहीं महिला गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि रविवार सुबह सूचना मिली कि बरौला में पत्नी के साथ हुए झगड़े में 3 साल की एक बच्ची की मौत हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। 

बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के बरौला गांव में रविवार की सुबह अमित नामक व्यक्ति का उसकी पत्नी रेनू के साथ झगड़ा हो गया। इसके बाद अमित ने पत्नी और 3 साल की बेटी पर जानलेवा हमला किया जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई जबकि महिला घायल हो गई। सिंह ने बताया कि रेनू को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है और बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि युवक नशे का आदी है और वह अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता रहता है।

एक अन्य घटना में हई 20 वर्षीय युवक की मौत
एक अन्य घटनाक्रम में सहायक पुलिस आयुक्त राजीव कुमार सिंह ने बताया कि बिसरख थाना क्षेत्र के पतवारी गांव के पास एक 20 वर्षीय युवक बीती रात को अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया जिससे इस घटना में उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि उसकी पहचान विकास के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि विकास यहां से गुजर रहा था तभी किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटनाक्रम में थाना सूरजपुर पुलिस ने 2  वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की 6 मोटरसाइकिलें बरामद की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।