सोनभद्र: यूपी के सोनभद्र जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपने पत्नी के गर्दन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं पत्नी की हत्या के बाद आरोपी ने खुद भी पत्नी की साड़ी से फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि दोनों जंगल में चिरौंजी बीनने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
दरअसल, पूरा मामला सोनभद्र जिले के बरकोनिया थाना क्षेत्र के है। यहां सितारखांड के जंगल में पति-पत्नी चिरौंजी बीनने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पुलिस ने मामले की जानकारी दी है। अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने दोनों के शव मिलने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के पलपल गांव निवासी राजेंद्र गुर्जर अपनी पत्नी रीता के साथ सितारखांड के जंगल में चिरौंची बीनने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि विवाद के बाद राजेंद्र गुर्जर ने गुस्से में कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी के गर्दन पर हमला कर दिया। इससे महिला की मौत हो गई। वहीं पत्नी की हत्या के बाद आरोपी ने खुद भी उसकी साड़ी से फांसी लगाकर जंगल में ही आत्महत्या कर ली। एएसपी ने आगे बताया कि घटना बुधवार दोपहर करीब 12 बजे की है। हालांकि पुलिस को इसके बारे में चार बजे सूचना मिली। इसके बाद पुलिस की टीम ने दोनों के शवों को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। (इनपुट- पीटीआई)
यह भी पढ़ें-
UP: शादी में तंदूरी रोटी को लेकर हुई मारपीट, दो की मौत; 6 गिरफ्तार
पकड़ी गई चोरी तो बहु ने सास को किया आग के हवाले, गंभीर रूप से झुलसी; इलाज जारी
संपादक की पसंद