1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. मेरठ के मवाना में 11 वीं की छात्रा को बस में मारी गोली, आरोपी IIT का स्टूडेंट

मेरठ के मवाना में 11 वीं की छात्रा को बस में मारी गोली, आरोपी IIT का स्टूडेंट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 13, 2023 06:27 pm IST,  Updated : Jan 13, 2023 09:14 pm IST

मवाना इलाके में 11 वीं की छात्रा को बस में गोली मारी। पुलिस ने घायल छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती। गोली मारने वाला IIT का छात्र बताया जा रहा है

 अपराध- India TV Hindi
अपराध Image Source : पीटीआई

मेरठ: मेरठ के मवाना इलाके में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब बस में सवार एक छात्रा को एक नवयुवक ने गोली मार दी। भरी बस में हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। गोली लगने से छात्रा घायल हो गई है जिसे इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली मारने वाला IIT का छात्र बताया जा रहा है। छात्र-छात्रा आपस में परिचित बताए जा रहे हैं। 

वारदात के बाद युवक घटनास्थल से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक पिलोना गांव की रहनेवाली छात्रा कॉलेज से प्राइवेट बस से घर वापस लौट रही थी। जैसे ही बस मवाना के पास पहुंची युवक ने बस रुकवाई और बस में सवार हो गया।  युवक ने सीट पर बैठी छात्रा को गोली मार दी। मवाना के सीओ आशीष शर्मा ने बताया कि निकिता नाम की एक लड़की बस में अपने घर जा रही थी, इस दौरान राजन नामक लड़के ने उसे पीछे से गोली मार दी। अभियुक्त फरार है, लड़की का इलाज चल रहा है। लड़की पहले से लड़के को जानती थी।।

दिन दहाड़े हुई घटना से बस में हड़कंप मच गया। कुछ यात्रियों ने आरोपी युवक को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह हथियार लहराते हुए घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। फरार लड़के की तलाश जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।