1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. एक शख्स ने व्यक्ति पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां फिर उसकी फोटो खिचकर हुआ फरार

एक शख्स ने व्यक्ति पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां फिर उसकी फोटो खिचकर हुआ फरार

 Reported By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 27, 2020 11:13 pm IST,  Updated : Oct 29, 2020 04:15 pm IST

द्वारका के मोहन गार्डन इलाके का एक सीसीटीवी सामने आया है जिसमे एक शख्स व्यक्ति को 2 बार गोली मारता है फिर उसकी बॉडी की फोटो क्लिक करके फरार हो जाता है।

Men shot dead a person in Dwarka's Mohan Garden area - India TV Hindi
Men shot dead a person in Dwarka's Mohan Garden area  Image Source : PTI

नई दिल्ली: द्वारका के मोहन गार्डन इलाके का एक सीसीटीवी सामने आया है जिसमे एक शख्स व्यक्ति को 2 बार गोली मारता है फिर उसकी बॉडी की फोटो क्लिक करके फरार हो जाता है। पुलिस के मुताबिक ये दोनों बदमाश है। पुलिस के मुताबिक मरने वाला शख्स इलाके का बैड करेक्टर विकास मेहता है। उसे कमल गहलोत ने गोली मारी है वो भी बदमाश है। पुलिस के अनुसार यह आपसी रंजिश थी। कमल फरार है उसकी तलाश जारी है। कमल के पिता पवन गहलौत भी स्पॉट के पास थे। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्ली में पुरानी रंजिश में व्यक्ति पर गोलीबारी के दो आरोपी आगरा से गिरफ्तार 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के ​तिमारपुर इलाके में पुरानी रंजिश में एक व्यक्ति पर कथित गोलीबारी करने वाले दो लोगों को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के आगरा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान इंद्रजीत (21) और रवि (24) के रूप में की गयी है। उन्होंने बताया कि दोनों तिमारपुर के रहने वाले हैं। 

पुलिस ने बताया कि लखनऊ रोड पर पत्राचार विद्यालय के 'क्लस्टर क्षेत्र' में गोलीबारी की घटना रविवार को सामने आई। उन्होंने बताया कि विरेंदर नामक व्यक्ति अपने घर में स्थित किराने की दुकान में बैठा था, करीब सवा ग्यारह बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन अज्ञात लोग आये और उस पर गोली चला दी। उन्होंने बताया कि उसके ​सिर में गोली लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पुलिस उपायुक्त ए अल्फांसो ने बताया, ''जांच के दौरान पुलिस ने इंद्रजीत एवं रवि को तकनीक की मदद से उत्तर प्रदेश के आगरा से गिरफ्तार किया है। इस घटना में इस्तेमाल हथियार एवं मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है।'' पुलिस ने बताया कि इंद्रजीत के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी एवं पीड़ित, दोनों के परिवारों के बीच पुरानी शत्रुता है और 2007 में एक मामला भी दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान इंद्रजीत ने कहा कि उसे लगता था कि पीड़ित उसके बारे में पुलिस को सूचना देता है। अधिकारी ने बताया कि रवि ने बताया कि उसे विरेंदर के खिलाफ शिकायत थी कि उसने उसके परिवार का झोपड़ा बनाने से रोक दिया था। इसलिये उसने उसे हटाने का निर्णय किया। पुलिस ने बताया कि उनके पास से एक मोटरसाइकिल एवं एक पिस्तौल बरामद की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।